{"_id":"61767930e48ae12af857ba11","slug":"womans-chain-snatched-in-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक: बेटी के साथ गली में टहल रही महिला की डेढ़ तोले की चेन छीनी, आरोपी सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक: बेटी के साथ गली में टहल रही महिला की डेढ़ तोले की चेन छीनी, आरोपी सीसीटीवी में कैद
Mon, 25 Oct 2021 03:01 PM IST
प्रमोद कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Mon, 25 Oct 2021 03:01 PM IST
सार
रोहतक के सुखपुरा चौक के पास छोटू राम नगर में महिला से स्नैचिंग हो गई। आरोपी पैदल आया और रात के समय महिला की चेन तोड़कर ले गया। चेन डेढ़ तोले की थी। महिला वारदात के समय गली में टहल रही थी कि अचानक बदमाश स्नैचिंग कर गया। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में दिख रहा आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतक के सुखपुरा चौक के नजदीक छोटू राम नगर में एक युवक झपट्टा मारकर महिला की चेन तोड़कर ले गया। वारदात रात करीब 8 बजे उस समय हुई, जब महिला अपनी बेटी के साथ गली में टहल रही थी। आरोपी भागते समय सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। सिटी थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक महिला रूबी ने शिकायत दी है। जिसमें बताया गया है कि वह छोटू राम नगर की गली नंबर-6 में रहती है।
ये भी पढ़ें-सोनीपत: गोदाम पर गुजरात पुलिस का छापा, यहां से लाखों की शराब तस्करी का है आरोप
पैदल ही आया था आरोपी
रात करीब 8 बजे बेटी वंशिका के साथ गली में टहल रही थी। अचानक पीछे से पैदल ही एक युवक आया और उसकी डेढ़ तोले सोने की चेन तोड़ ली। उसने परिजनों को पूरे मामले से अवगत कराया। परिजनों ने पुलिस के कंट्रोल रूम में शिकायत की। पुलिस मौके पर पहुंची। जांच-पड़ताल में युवक नजदीक के सीसीटीवी कैमरे में भागते समय दिखाई दे रहा है। युवक ने टी-शर्ट व सफेद रंग की पेंट और पैरों में स्लीपर पहन रखे थे। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।