फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Two youths shot at a married woman in Hansi of  Hisar

हिसार: हांसी में दो युवकों ने किया विवाहिता के अपहरण का प्रयास, विरोध करने पर मारी गोली

Sat, 06 Nov 2021 02:57 PM IST
प्रमोद कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हिसार)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हिसार) Published by: प्रमोद कुमार Updated Sat, 06 Nov 2021 02:57 PM IST
सार

हिसार के हांसी में विवाहिता को दो युवकों ने गोली मार दी। हांसी के विकास नगर में यह वारदात हुई। बाइक सवार दो युवकों ने इससे पहले महिला के अपहरण का प्रयास किया। आरोपी उसे जबरन बाइक पर बैठाना चाह रहे थे। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Two youths shot at a married woman in Hansi of  Hisar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिसार के हांसी के विकास नगर में वीरवार शाम बाइक सवार दो युवकों ने एक विवाहिता को गोली मार दी। आरोप है कि दोनों युवकों ने विवाहिता को जबरदस्ती बाइक पर बैठा अपहरण का प्रयास किया। गोली लगने से घायल 32 वर्षीय पूनम को इलाज के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी नारनौंद के दीपक सोनी और प्रवीण के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 32 वर्षीय पूनम ने बताया कि उसकी शादी बोगा राम कॉलोनी निवासी मनोज उर्फ मोजी से हुई है। दिवाली के दिन पूनम अपनी माता रामबाई के साथ खरीदारी करने के लिए गई थी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सोनीपत: पति की मौत के बाद प्रेम विवाह करने वाली महिला की धारदार हथियारों से हत्या
विज्ञापन


आरोपी से था महिला का मेलजोल
शाम करीब सात बजे वह घर जा रही थी। इसी दौरान दीपक सोनी और प्रवीण बाइक पर आए और हाथ पकड़कर बाइक पर बैठाने का प्रयास किया। विरोध करने पर दीपक ने गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद दीपक ने पिस्तौल निकाली और पूनम पर गोली चला दी। गोली पूनम के हाथ में लगी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस के अनुसार घायल पूनम ने बताया कि कुछ समय पहले उसका दीपक से मेलजोल था। लेकिन अब बातचीत बंद थी। जिस कारण दीपक उससे रंजिश रखने लगा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-रेवाड़ी में डबल मर्डर: सेवानिवृत्त फौजी ने दिवाली के दिन की मां-बेटे की हत्या

आरोपियों की तलाश तेज
दीपक उसको जबरदस्ती अपने साथ रखना चाहता है। इसी कारण उस पर गोली चलाई है। महिला को इलाज के लिए सामान्य अस्पताल में लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे अग्रोहा रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर डीएसपी राज सिंह, शहर थाना प्रभारी विकास कुमार व सीआइए मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed