फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Two miscreants of interstate thieves gang sent to jail in Narayangarh of Ambala

अंबाला: नारायणगढ़ में अंतरराज्जीय चोर गिरोह के दो बदमाशों को भेजा जेल, आठ ट्रैक्टर किए बरामद

Wed, 27 Oct 2021 09:06 AM IST
प्रमोद कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नारायणगढ़ (अंबाला)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारायणगढ़ (अंबाला) Published by: प्रमोद कुमार Updated Wed, 27 Oct 2021 09:06 AM IST
सार

अंबाला पुलिस ने दो ऐसे बदमाशों को काबू किया है, जो किसानों के ट्रैक्टर और ट्रॉली चोरी करते थे। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी पहले की निशानदेही पर की गई है। लगातार चोरी के मामले सामने आने के बाद सीआईए को जांच सौंपी गई थी। जिसके बाद यूपी के दोनों बदमाशों को काबू किया गया। आरोपियों से आठ ट्रैक्टर बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
Two miscreants of interstate thieves gang sent to jail in Narayangarh of Ambala
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंबाला के नारायणगढ़ में अंतरराज्जीय ट्रैक्टर-ट्रॉली चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरीशुदा 8 ट्रैक्टर, एक ट्रॉली व एक रोटावेटर बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार सीआईए नारायणगढ़ ने निरीक्षक सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए 22 अक्तूबर 2021 को थाना मुलाना में दर्ज चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया था। जिसकी पहचान जिशन निवासी गांव घघरोह, थाना सरसावा, जिला सहारनपुर, उत्तरप्रदेश के रूप में हुई थी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-थाने को घेरकर बैठे किसानः चढूनी ने लगाया पुलिस पर किसानों को पीटने व पगड़ी उतारने का आरोप, केस दर्ज कराने की मांग
विज्ञापन


आरोपी को न्यायालय में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने भूरा निवासी अलीपुर भागूवाला, थाना मिर्जापुर, जिला सहारनपुर, उत्तरप्रदेश व अन्य साथियों के साथ मिलकर नारायणगढ़, शहजादपुर, मुलाना, यमुनानगर व करनाल क्षेत्र से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी की हैं। इसके बाद दूसरे आरोपी को काबू कर लिया गया। इस मामले के संबंध में शिकायतकर्ता संजीव कुमार निवासी गांव पंजलासा ने शिकायत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-हरियाणा: कर्मचारियों ने दिवाली से पहले मांगा वेतन, सर्व कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को लिखा पत्र

वहीं, राजेन्द्र सिंह निवासी गांव अम्बली, धामू हुसैन निवासी फिरोजपुर काठका ने थाना नारायणगढ़ में ट्रैक्टर और रोटावेटर चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता धर्मेंद्र सिंह निवासी सिरसगढ़ थाना मुलाना व सलीम खान निवासी गांव तलहेड़ी गुजरान ने थाना शहजादपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी होने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने सभी मामले दर्ज कर जांच सीआईए नारायणगढ़ को जांच सौंपी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed