फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Three Accused of Sukhdev Murder Case arrested in Fatehabad

सुखदेव हत्याकांड: पिता के साथ हुई मारपीट का बदला लेने के लिए की गई थी हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 21 Nov 2021 04:07 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 21 Nov 2021 04:07 PM IST
सार

सुखदेव के शरीर पर 10 से ज्यादा चोट के निशान मिले है। सुखदेव के पेट, छाती और पैर पर चाकुओं से हमले के निशान थे।   

विज्ञापन
Three Accused of Sukhdev Murder Case arrested in Fatehabad
फतेहाबाद में सुखदेव हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फतेहाबाद की आदर्श कॉलोनी निवासी सुखदेव की हत्या मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को काबू कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान फतेहाबाद के हरनाम सिंह कॉलनी निवासी इंद्रपाल, कालीदास कॉलोनी निवासी ललित व अशोक नगर निवासी अनूप उर्फ मनी के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश कर कर रिमांड पर लेगी, आरोपियों से हत्या में प्रयोग किया गया चाकू व मोटरसाइकिल बरामद करना है। पुलिस ने आरोपियों को भूना  रोड से गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


सुभाष चंद्र ने बताया कि हत्या का मुख्य आरोपी अनूप उर्फ मनी है, उसी ने ही सुखदेव को चाकू मारे थे। वह दोनों आरोपियों ने उसके हाथ पकड़े थे। डीएसपी ने बताया कि इस हत्या का मुख्य कारण पुरानी रंजिश है आरोपियों ने जो बताया है, उसके अनुसार अनूप के पिता की पिटाई सुखदेव सिंह और उसके साथियों ने की थी। पांच नवंबर को पुलिस को शिकायत भी दी गई थी। इसी रंजिश को लेकर सुखदेव की हत्या की गई है।
विज्ञापन


ये था मामला
मामले के मुताबिक 9 नवंबर को पुलिस को दी शिकायत में मृतक सुखदेव के भाई विनोद ने बताया था कि उसका भाई सुखदेव निजी स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ता था लेकिन कोरोना के चलते स्कूल बंद हो गए और उसके बाद वह स्कूल नहीं गया और घर रह रहा था। शाम को करीब साढ़े 6 बजे उसे बाजार से सामान लाने के लिए कहा तो वह कह कर घर से चला गया कि उसे मोटरसाइकिल चलाना नहीं आता है। करीब 15 मिनट बाद पुलिस अधिकारियों का फोन आया कि सुखदेव पर चाकुओं से हमला हुआ है और उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 से ज्यादा बार किया गया था चाकूओं से हमला 
सीन ऑफ क्राइम टीम इंचार्ज डॉ. जोगिंद्र ने बताया था कि मृतक सुखदेव के शरीर पर 10 से ज्यादा चोट के निशान मिले है। सुखदेव के पेट, छाती और पैर पर चाकुओं से हमले के निशान थे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed