फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   SDM raids on fertilizer seller in Jinds Safidon big misappropriation found in stock

खाद की कालाबाजारी: जींद के सफीदों में एसडीएम का खाद विक्रेता पर छापा, स्टॉक में मिली बड़ी हेराफेरी

Wed, 27 Oct 2021 02:40 PM IST
प्रमोद कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सफीदों (जींद)
संवाद न्यूज एजेंसी, सफीदों (जींद) Published by: प्रमोद कुमार Updated Wed, 27 Oct 2021 02:40 PM IST
सार

खाद विक्रेता के खिलाफ जींद में केस दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि किसानों में खाद को लेकर त्राहि-त्राहि मची हुई है। वहीं, कुछ लोग चंद पैसों के लालच के लिए कालाबाजारी कर रहे हैं। कुछ किसानों की शिकायत जींद के सफीदों में की गई थी। एसडीएम के निर्देशों पर जब छापा मारा गया, तो वहां से बड़ी गड़बड़ी पकड़ी गई। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
SDM raids on fertilizer seller in Jinds Safidon big misappropriation found in stock
डीएपी खाद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक तरफ किसान डीएपी खाद की किल्लत को लेकर परेशान हैं, दूसरी तरफ कुछ लोग खाद की कालाबाजारी में लगे हुए हैं। ऐसा ही मामला जींद के सफीदों की नई अनाज मंडी में सामने आया है। एसडीएम डॉ. आनंद शर्मा के नेतृत्व में एक खाद विक्रेता के यहां छापेमारी कर डीएपी व यूरिया खाद कैसे स्टॉक में भारी हेराफेरी पकड़ी गई है। यहां विक्रेता के पास रिकॉर्ड में दर्शाए गए डीएपी व यूरिया से काफी अधिक सामान मिला है। जांच में यह भी सामने आया कि विक्रेता किसान को धोखा दे उसके खाते में काफी अधिक खाद चढ़ा देता था। पुलिस ने खाद विक्रेता के खिलाफ धोखाधड़ी व आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-सोनीपत: बीमारी के चलते तनाव में थी दिल्ली की महिला, ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
विज्ञापन


किसानों ने दी थी शिकायत
कृषि एवं कल्याण विभाग के उपमंडल अधिकारी सत्यवान ने सफीदों शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि किसान निशान सिंह, मनजिंद्र सिंह, पलविंद्र सिंह, जसपाल ने एसडीएम डॉ. आनंद शर्मा को शिकायत दी थी। इसके बाद एसडीएम ने छापामार दल का गठन किया और सफीदों की पुरानी अनाज मंडी स्थित में मंगला फर्टिलाइजर पर छापेमारी की। जहां पर खाद विक्रेता से स्टॉक का रिकॉर्ड मांगा तो उसमें यूरिया के 1177 बैग दर्शाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-हरियाणा: कृषि मंत्री जेपी दलाल का एलान-प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में खाद, किसानों को रहने नहीं देंगे कमी

अंदर काफी मात्रा में मिली खाद
जब दुकान के अंदर मिलान किया तो वहां पर 6778 बैग यूरिया खाद के मिले। इसके अलावा डीएपी खाद का स्टॉक 264 बैग दिखाया गया, लेकिन जांच में दुकान के अंदर 1276 बैग मिले। इसके अलावा एमओपी का स्टॉक 528 बैग दर्शाया गया। रिकॉर्ड में 585 बैग पाए गए। 10 बैग डीएपी बिक्री दर्शाए हैं। जांच अधिकारी एएसआई भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मंगला फर्टिलाइजर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed