फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Murder of a young man by stabbing him with a knife in a dispute in sonipat

सोनीपत: गली में पटाखे फोड़ने के विवाद में चाकू से गोदकर युवक की हत्या

Sat, 06 Nov 2021 02:16 PM IST
प्रमोद कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: प्रमोद कुमार Updated Sat, 06 Nov 2021 02:16 PM IST
सार

सोनीपत जिले के सैनीपुरा मोहल्ले में हत्या की वारदात हुई है। जिसमें मृतक युवक का पिता और भाई भी घायल हो गए। घायल पिता और भाई का पीजीआई में उपचार कराया गया। युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में आरोपी पड़ोसी भाइयों, उनके पिता को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Murder of a young man by stabbing him with a knife in a dispute in sonipat
युवक की हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोनीपत के सैनीपुरा मोहल्ले में छोटी दिवाली की रात गली में पटाखे फोड़ने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों ने दो युवकों व उनके पिता पर चाकू व डंडे से हमला कर दिया। हमले में घायल एक युवक को सामान्य अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। उसके भाई व पिता को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया, जहां उन्हें उपचार के बाद छुट्टी मिल गई। पुलिस ने सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। साथ ही मामले में आरोपी भाइयों व उनके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। सैनीपुरा मोहल्ला निवासी श्याम सिंह ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि उसके तीन बेटे सचिन, सुमित व गौरव हैं। 

विज्ञापन


बुधवार रात छोटी दिवाली पर उसका बेटा सचिन घर के बाहर गली में पटाखे फोड़ रहा था। इसी दौरान आवाज सुनकर पड़ोसी मोहित उर्फ लीमा व उसका भाई मनीष बाहर आए और सचिन के साथ झगड़ा करने लगे। इनके साथ दो अन्य युवक भी थे। वह पटाखा चलाने को लेकर विवाद करने लगे। श्याम सिंह ने बताया कि शोर सुनकर वह और उसका बेटा गौरव (21) व सुमित भी बाहर आ गए। हमने मोहित और उसके साथियों को समझाने का प्रयास किया। त्योहार होने के चलते झगड़ा नहीं करने को समझाया, लेकिन वह समझने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-रेवाड़ी में डबल मर्डर: सेवानिवृत्त फौजी ने दिवाली के दिन की मां-बेटे की हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान मोहित व उसके भाई मनीष ने उन पर चाकू व डंडे से हमला कर दिया। आसपास के लोगों के आने के बाद हमलावर धमकी देकर फरार हो गए। उसे व उसके बेटों को सामान्य अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर हालत में श्याम सिंह और सुमित को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस ने श्याम सिंह की शिकायत पर मोहित उर्फ लीमा और उसके भाई मनीष कुमार और उनके पिता जसवंत और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उन्हें अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 
एक माह पहले भी हो गया था झगड़ा 
श्याम सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे गौरव और सचिन का एक महीना पहले भी किसी बात को लेकर मोहित से विवाद हुआ था। उस समय मामला रफा-दफा करा दिया था। उसके बावजूद वह उसके बेटे से रंजिश बनाए रहे। युवक की हत्या के बाद सैनीपुरा में मातम पसर गया। गौरव शहर के निजी अस्पताल में काम करता था। वह वारदात से कुछ समय पहले ही घर पहुंचा था। वहीं, दिवाली पर आसपास के क्षेत्र में भी मातम पसरा रहा। 

ये भी पढ़ें-हिसार: नारनौंद थाने में चल रहे धरने में पहुंचेंगे राकेश टिकैत

सैनीपुरा में पटाखे फोड़ने को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या के बाद आरोपी युवक, उसके भाई व पिता को गिरफ्तार कर लिया है। चाकू व डंडा बरामद कर लिया गया है। अन्य की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।  
-इंस्पेक्टर नीरज कुमार, थाना प्रभारी, सिविल लाइन, सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed