{"_id":"6198bacd31bf66515513f9fa","slug":"hcs-main-exam-postponed-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: अब एचसीएस की मुख्य परीक्षा स्थगित, इससे पहले सामने आया था डेंटल सर्जन की परीक्षा में फर्जीवाड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा: अब एचसीएस की मुख्य परीक्षा स्थगित, इससे पहले सामने आया था डेंटल सर्जन की परीक्षा में फर्जीवाड़ा
Sat, 20 Nov 2021 02:38 PM IST
प्रमोद कुमार
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Sat, 20 Nov 2021 02:38 PM IST
सार
हरियाणा लोक सेवा आयोग ने तमाम हालातों को देखते हुए एचएसीएच की परीक्षा रद्द कर दी है। आयोग अब दोबारा से परीक्षा का शेड्यूल जारी करेगा। परीर्क्षियों को अब चिंतित होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
एग्जाम
- फोटो : एग्जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा लोक सेवा आयोग में डेंटल सर्जन की भर्ती में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद आयोग ने अब एचसीएस एग्जीक्यूटिव की मुख्य परीक्षा को स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा 3-5 दिसंबर 2021 तक पंचकूला में आयोजित की जानी थी। परीक्षा का नया शेड्यूल जल्दी जारी किया जाएगा। एचसीएस की पारम्भिक परीक्षा हो चुकी है और उसके परिणाम के बाद ही मुख्य परीक्षा होनी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-खुलासा: एचपीएससी में उप सचिव का पद ही आरक्षित नहीं, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट हेमंत ने उठाए सवाल
विज्ञापन
आयोग की ओर से 156 पदों पर भर्ती की जानी है। दो दिन पहले ही आयोग के उप सचिव समेत दो अन्य को विजिलेंस ने 2 करोड़ से अधिक राशि के साथ गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों को रिमांड पर लिया गया है। इस दौरान विजिलेंस ने आयोग का कुछ रिकार्ड भी जब्त किया है। क्योंकि परीक्षा समेत तमाम तैयारियां उप सचिव को करनी होती है।
विज्ञापन