फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 6 november 2021

हरियाणा की बड़ी खबरें: सोनीपत में पति की मौत के बाद प्रेम विवाह करने वाली महिला की हत्या, रेवाड़ी में डबल मर्डर

Sat, 06 Nov 2021 04:07 PM IST
प्रमोद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा Published by: प्रमोद कुमार Updated Sat, 06 Nov 2021 04:07 PM IST
सार

अपने पति की मौत के बाद अफेयर के कारण दूसरी शादी करने वाली महिला की हत्या का मामला सामने आया है। वारदात सोनीपत में हुई और उसके पति और अन्य लोगों पर आरोप लगा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, रेवाड़ी में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी पूर्व फौजी है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Haryana Top News 6 november 2021
हरियाणा की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आत्म निर्भर भारत बनाने के लिए अपनों का बनाया हुआ सामान खरीदना होगा। सीमा पार वालों का बनाया हुआ सामान नहीं। सीमा पार की कुछ ताकतें हमारा पैसा हमारे खिलाफ ही प्रयोग करती हैं। इसलिए सीमा पार वालों के सामान की खरीद और उपयोग से बचें। यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने झज्जर में कही। धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत बनाने का आह्वान किया है। देशवासियों ने प्रधानमंत्री की आत्मनिर्भर भारत की पहल का भरपूर समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार का सीजन है। त्योहार हमें धार्मिक और आर्थिक रूप से मजबूत करते हैं। पावन पर्व पर सभी यह संकल्प लें कि अपने कारीगरों, दुकानदारों आदि का बनाया हुआ ही सामान खरीदेंगे, उपयोग करेंगे और जहां अभी भी अंधेरा है वहां तक दीयों की रोशनी लेकर जाएंगे। तभी आत्मनिर्भर भारत बनाने का सपना साकार होगा। अपने कारीगर, दुकानदार, किसान और जरूरतमंद आर्थिक रूप से मजबूत होंगे और सीमा पार वाले कमजोर। पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन


सोनीपत: पति की मौत के बाद प्रेम विवाह करने वाली महिला की धारदार हथियारों से हत्या

सोनीपत में पति की मौत के बाद गांव मदीना के युवक संग प्रेम विवाह (कोर्ट मैरिज) करने वाली महिला की चाकू व ईंट से हमला कर हत्या कर दी गई। महिला का शव मदीना के पास भंडेरी रोड पर मिला है। सूचना के बाद पहुंची बरोदा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। महिला की पहली सास ने उसके दूसरे पति पर ही हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्या के साथ ही दहेज हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरुग्राम में गांव तिरपड़ी की लक्ष्मी देवी ने बताया कि उसके दो बेटे सुंदर और रमेश थे। जिनकी मौत हो चुकी है। ...पढ़ें विस्तृत खबर
विज्ञापन


रेवाड़ी में डबल मर्डर: सेवानिवृत्त फौजी ने दिवाली के दिन की मां-बेटे की हत्या

दीपावली के ही दिन हर कोई त्योहार हंसी-खुशी से मना रहा था, लेकिन एक भाई ने छोटे भाई की पत्नी और उसके बेटे की जान लेकर खुशियों को मातम में बदल दिया। परिवार के लोगों के अनुसार असम राइफल से सेवामुक्त विक्रम अकसर शराब के नशे में रहता था। दिवाली के दिन भी शराब पीकर मौत हो चुके भाई विजय की पत्नी विधवा सुषमा से झगड़ा करने लगा। वह तैश में आया और सुषमा व उसके बेटे शिवम और छोटे भाई अजय के बेटे को गोली मार दी। मां-बेटे की हत्या का पता चलते ही दिवाली मनाने में जुटे लोग सब कुछ छोड़कर मौके पर पहुंच गए। गांव में दीपावली की खुशियों की जगह चारों तरफ मातम छा गया।...पढ़ें विस्तृत खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


चरखी दादरी: दो पक्षों में विवाद के बाद फायरिंग, गोली लगने से एक युवक घायल

चरखी दादरी में चरखी नहर के समीप दो पक्षों के बीच हुए विवाद में गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। पुलिस को दिए बयान में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस संबंध में दोनों पक्षों के सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए बयान में एक पक्ष से चरखी निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि वह अपने दोस्त कुलदीप के साथ किसी काम से भैरवी गया हुआ था। शाम करीब छह बजे उसके पास एक कॉल आई। फोन करने वाले शख्स ने उससे रुपयों का प्रबंध करने की बात कही। ...पढ़ें विस्तृत खबर

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का आदेश: संदिग्ध की तलाशी से पहले उसे उसके अधिकारों की विस्तार से जानकारी देना अनिवार्य

किसी संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी से पहले उसको उसके अधिकार के बारे में विस्तार में बताना अनिवार्य होता है और यदि ऐसा नहीं किया गया तो यह एनडीपीएस के सेक्शन 50 की अनिवार्यता को अधूरा बनाता है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने एनडीपीएस के मामले में गिरफ्तार आरोपी को नियमित जमानत देते हुए यह आदेश जारी किया है। सोनीपत निवासी सुनील ने याचिका दाखिल करते हुए हाईकोर्ट को बताया कि उसे व उसके तीन साथियों को पुलिस ने सफेद पाउडर के साथ कथित तौर पर गिरफ्तार किया था। इस दौरान एनडीपीएस के सेक्शन 50 का पालन नहीं किया गया और उसे जो नोटिस दिया गया था उसमें अधिकारों का विस्तृत वर्णन नहीं था। उसे यह नहीं बताया गया कि वह चाहे तो राजपत्रित अधिकारी या मजिस्ट्रेट के सामने ही तलाशी का अधिकार रखता है। वह 21 जनवरी 2021 से हिरासत में है और ऐसे में उसे जमानत दी जानी चाहिए। ...पढ़ें विस्तृत खबर


कोरोना काल : देश में बढ़े खुदकुशी के मामले, हरियाणा में बीते साल की तुलना में केस घटे

कोरोना महामारी के दौर में जहां देश और दुनिया के लोग तनाव में आ गए थे, वहीं हरियाणा के लोगों ने बीमारी का हौसले से सामना किया। जहां देश में वर्ष 2020 में आत्महत्या के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई, वहीं हरियाणा में पिछले साल के बजाय मामलों में 4.5 प्रतिशत की कमी आई है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी ) द्वारा जारी आंकड़े इस बात की तस्दीक करते हैं कि लॉकडाउन और वायरस संक्रमण दौर में भी प्रदेश के लोगों ने जीने की लालसा नहीं छोड़ी। रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा में वर्ष 2020 में कुल 4001 लोगों ने आत्महत्या की, यानी रोजाना औसतन 11 लोगों ने अपनी जान दी। इनमें से 3084 पुरुष और 917 महिलाएं रहीं। जबकि वर्ष 2019 में 4191 ने आत्महत्या की थी। इनमें से 3297 पुरुष और 894 महिलाएं थीं।  इस प्रकार, हरियाणा में इस संख्या में 190 की कमी आई है जो 4.5 प्रतिशत कम थी। ...पढ़ें विस्तृत खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed