{"_id":"641ac917e7ae170d130d3449","slug":"haryana-petition-for-brain-mapping-of-former-sports-minister-sandeep-singh-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: पूर्व खेलमंत्री संदीप सिंह की ब्रेन मैपिंग के लिए याचिका, कहा- सच्चाई का पता लगाने के लिए जरूरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: पूर्व खेलमंत्री संदीप सिंह की ब्रेन मैपिंग के लिए याचिका, कहा- सच्चाई का पता लगाने के लिए जरूरी
Wed, 22 Mar 2023 02:53 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 22 Mar 2023 02:53 PM IST
सार
महिला कोच से छेड़छाड़ के मामला एक बार फिर तूल पकड़ने लगा है। मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने हरियाणा के पूर्व खेलमंत्री संदीप सिंह के ब्रेन मैपिंग टेस्ट के लिए जिला अदालत में याचिका दायर की है।
विज्ञापन
महिला कोच व संदीप सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महिला कोच से छेड़छाड़ के मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने हरियाणा के पूर्व खेलमंत्री संदीप सिंह के ब्रेन मैपिंग टेस्ट के लिए जिला अदालत में याचिका दायर की है। पुलिस ने याचिका में कहा है कि मामले में सच्चाई का पता लगाने के लिए संदीप सिंह की ब्रेन मैपिंग करवानी है।
विज्ञापन
एसआईटी कर रही मामले की जांच
पीसीएस सिविल जज तेजप्रताप सिंह रंधावा की अदालत ने संदीप सिंह को 31 मार्च को याचिका पर जवाब देने को कहा है। याचिका पर सुनवाई उसी दिन होगी। संदीप सिंह के खिलफ 31 दिसंबर 2022 को सेक्टर-26 थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था। मामले में अब तक संदीप सिंह की गिरफ्तारी नहीं हुई है। महिला कोच का आरोप है कि संदीप सिंह ने उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया। मामले की जांच एसआईटी कर रही है।
विज्ञापन