{"_id":"5f5b1b128ebc3e21416d0fa1","slug":"divorcy-lady-alleged-man-for-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला से किया दुष्कर्म, अब दूसरे से शादी करवाने ले गया सहारनपुर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला से किया दुष्कर्म, अब दूसरे से शादी करवाने ले गया सहारनपुर
Fri, 11 Sep 2020 12:12 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, यमुनानगर
अमर उजाला, यमुनानगर
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 11 Sep 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तलाकशुदा महिला ने अपने दोस्त पर शादी का झांसा देकर एक साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। बुधवार को आरोपी घुमाने के बहाने महिला को सहारनपुर ले गया। जहां आरोपी उसकी शादी किसी अन्य युवक से करवाने लगा। लेकिन महिला ने आरोपी युवक से ही शादी करने की बात कही। युवक के इनकार करने पर महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
जगाधरी की एक कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय तलाकशुदा महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी कुछ साल पहले एक युवक से शादी हुई थी। लेकिन शादी के बाद उनमें अनबन रहने लगी। जिसके बाद उसके पति ने उसे तलाक दे दिया। इसके बाद उसकी मुलाकात जगाधरी की दुर्गा गार्डन कॉलोनी निवासी संदीप उर्फ कन्नू से हुई।
आरोप है कि करीब एक साल से आरोपी उसे शादी का झांसा देकर मिलने लगा। आरोपी रात को उसके घर आता था और उसके साथ उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाता था। बुधवार को आरोपी उसे घुमाने के बहाने यूपी के सहारनपुर में ले गया। जहां आरोपी संदीप ने उसकी मर्जी के बिना किसी अन्य युवक से उसकी शादी करवाने लगा।
विज्ञापन
लेकिन उसने विरोध जताया और शादी करने से मना कर दिया। उसने आरोपी शादी संदीप से शादी करने को कहा। लेकिन आरोपी ने उसे मना कर दिया। जिसके बाद आरोपी संदीप उसे जगाधरी छोड़ कर फरार हो गया। जांच अधिकारी एएसआई वेदपाल का कहना है कि पुलिस ने उसकी शिकायत पर आरोपी संदीप उर्फ कन्नू के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (2) (एन) के तहत केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।