फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Divorcy Lady Alleged Man for Rape

शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला से किया दुष्कर्म, अब दूसरे से शादी करवाने ले गया सहारनपुर

Fri, 11 Sep 2020 12:12 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, यमुनानगर
अमर उजाला, यमुनानगर Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 11 Sep 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
Divorcy Lady Alleged Man for Rape
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
तलाकशुदा महिला ने अपने दोस्त पर शादी का झांसा देकर एक साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। बुधवार को आरोपी घुमाने के बहाने महिला को सहारनपुर ले गया। जहां आरोपी उसकी शादी किसी अन्य युवक से करवाने लगा। लेकिन महिला ने आरोपी युवक से ही शादी करने की बात कही। युवक के इनकार करने पर महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन


जगाधरी की एक कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय तलाकशुदा महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी कुछ साल पहले एक युवक से शादी हुई थी। लेकिन शादी के बाद उनमें अनबन रहने लगी। जिसके बाद उसके पति ने उसे तलाक दे दिया। इसके बाद उसकी मुलाकात जगाधरी की दुर्गा गार्डन कॉलोनी निवासी संदीप उर्फ कन्नू से हुई।
विज्ञापन


आरोप है कि करीब एक साल से आरोपी उसे शादी का झांसा देकर मिलने लगा। आरोपी रात को उसके घर आता था और उसके साथ उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाता था। बुधवार को आरोपी उसे घुमाने के बहाने यूपी के सहारनपुर में ले गया। जहां आरोपी संदीप ने उसकी मर्जी के बिना किसी अन्य युवक से उसकी शादी करवाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन उसने विरोध जताया और शादी करने से मना कर दिया। उसने आरोपी शादी संदीप से शादी करने को कहा। लेकिन आरोपी ने उसे मना कर दिया। जिसके बाद आरोपी संदीप उसे जगाधरी छोड़ कर फरार हो गया। जांच अधिकारी एएसआई वेदपाल का कहना है कि पुलिस ने उसकी शिकायत पर आरोपी संदीप उर्फ कन्नू के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (2) (एन) के तहत केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed