फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Dead body of a woman found hanging under suspicious circumstances in Karnal

Karnal: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला महिला का शव, ससुराल पक्ष पर आरोप, चार के खिलाफ केस

Thu, 06 Oct 2022 07:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 06 Oct 2022 07:06 PM IST
सार

मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। कि शिकायत के आधार पर चार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
Dead body of a woman found hanging under suspicious circumstances in Karnal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के करनाल के पाल नगर में एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों ने फंदे पर लटकी मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा वारिसों को सौंप दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पूछताछ के लिए मृतक महिला के पति और जेठ को हिरासत में भी लिया है। मायके पक्ष की ओर से ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया गया है। 
विज्ञापन


गांव नगला मेघा निवासी मृतक सुषमा के परिजनों ने बताया कि 2017 में उन्होंने अपनी बेटी की शादी पालनगर के राजेश से की थी। आरोप है कि शादी के बाद कुछ समय तो उनकी बेटी खुश रही, लेकिन इसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा उसे तंग किया जाने लगा। उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। ऐसे में परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी की फंदे पर लटका कर हत्या की गई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Adampur By-election: कार्यकर्ताओं से पूछकर प्रत्याशी घोषित करेगी इनेलो, बसपा का चुनाव लड़ने से इनकार
विज्ञापन
विज्ञापन


सुषमा के दो छोटे बच्चे हैं। जिसमें एक चार साल का बेटा और एक डेढ़ साल की बेटी। परिजनों ने इस मामले में पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। रामनगर थाना प्रभारी जगबीर सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। 

डेढ़ महीने तक मायके में रही सुषमा
सुषमा के परिजनों का आरोप है कि उसका पति व ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ अक्सर झगड़ा करते रहे थे। इसको लेकर ससुराल पक्ष के लोगों को कई बार समझाने का प्रयास भी किया। झगड़े के कारण डेढ़ माह तक सुषमा मायके में रही। 20 दिन पहले ही वह ससुराल गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed