फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   CM Flying raids Rais factory in Sonipat

सोनीपत: सीएम फ्लाइंग ने राई की फैक्टरी में मारा छापा, 35 क्विंटल खराब रसगुल्ले नष्ट करवाए

Sat, 30 Oct 2021 03:04 PM IST
प्रमोद कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: प्रमोद कुमार Updated Sat, 30 Oct 2021 03:04 PM IST
सार

सीएम फ्लाइंग की ओर से मिलावटखोरी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। ताजा मामला सोनीपत का है, जहां टीम ने राई के राठधना रोड स्थित एक फैक्टरी में रेड की है। टीम ने मौके पर खराब रसगुल्लों को पाए जाने पर इन्हें नष्ट करवा दिया। इसके बाद सैंपल भी भरे गए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब में भिजवाया जाएगा।

विज्ञापन
CM Flying raids Rais factory in Sonipat
खराब रसगुल्लों को नष्ट करवाते सीएम फ्लाइंग के अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने सोनीपत के राई में राठधना रोड पर एक फैक्टरी में छापा मारा, जहां 35 क्विंटल रसगुल्लों में बदबू उठ रही थी। टीम ने जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर इस मिठाई को नष्ट कराया। टीम के पहुंचने से पहले ही फैक्टरी संचालक मौके से फरार हो गया। रोहतक से उप निरीक्षक कृष्ण खत्री के नेतृत्व में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम फैक्टरी में पहुंची थी। उनके साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह गहलावत ने कार्रवाई करते हुए सभी रसगुल्लों को नष्ट कराया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-डेंगू का कहर: हरियाणा में टूटा 5 साल का रिकॉर्ड, रोजाना मिल रहे 378 नए मरीज, आंकड़ा 5377 पार
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने रसगुल्लों के सैंपल भी भरे, जिनको जांच के लिए चंडीगढ़ स्थित लैब में भेजा जाएगा। उनका कहना है मिलावटखोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। फैक्टरी के गोदाम में काफी मात्रा में रसगुल्ले होने के कारण बदबू उठ रही थी। सफाई का कोई ध्यान नहीं दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed