फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Cheating with businessman of Rohtak in name of booking air ticket to Goa

Crime News: गोवा की एयर टिकट के नाम पर ठगे 88 हजार रुपये, रोहतक के कारोबारी को लगी चपत

Tue, 01 Nov 2022 11:54 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक/फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक/फतेहाबाद Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 01 Nov 2022 11:54 AM IST
सार

किला रोड बाजार में कपड़े के शौरूम पर नौकरी करने वाली युवक का बाइक सवार दो युवक झपटा मारकर मोबाइल छीनकर ले गए। इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Cheating with businessman of Rohtak in name of booking air ticket to Goa
Fraud - फोटो : Istock

विस्तार

रोहतक के वर्धमान एन्कलेव के इलेक्ट्रानिक्स मशीन के कारोबारी आशीष जैन से एक युवक ने गोवा की एयर टिकट बुक करने के नाम पर 88 हजार रुपये ठग लिए। कारोबारी को 23 नवंबर को शादी समारोह में शामिल होने के लिए परिवार सहित गोवा जाना है। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आशीष जैन ने दी शिकायत में बताया कि उसे नवंबर में शादी समारोह में गोवा जाना है। इसके लिए उसे हवाई जहाज की टिकट बुक करानी थी। उसने अपने एक दोस्त विकास से इसके लिए संपर्क किया। विकास ने एक युवक का नंबर दिया। युवक ने खुद को हवाई जहाज टिकट बुकिंग एजेंट बताया। 25 अक्तूबर को उसने सचिन नाम के युवक को टिकट बुक करने के लिए बोल दिया। उसने सचिन को टिकट बुक करने के लिए ब्यौरा व पैसे भेज दिए। चार-पांच घंटे तक सचिन यह कहकर टालता रहा कि थोड़ी देर में टिकट बुक हो जाएंगी। उसके बाद मोबाइल फोन बंद कर लिया। वह द्वारका स्थित उस बैंक में पहुंचा, जिस बैंक में पैसा भेजा गया था। बैंक मैनेजर ने खाते की डिटेल देने से इनकार कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


युवती से बाइक सवार ने छपटा मारकर मोबाइल छीना
किला रोड बाजार में कपड़े के शौरूम पर नौकरी करने वाली युवक का बाइक सवार दो युवक झपटा मारकर मोबाइल छीनकर ले गए। इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक डेयरी मोहल्ला निवासी नीतू ने दी शिकायत में बताया कि रात करीब साढ़े 8 बजे वह ड्यूटी से घर लौट रही थी। रास्ते में घर से पहले भारत किरयाणा स्टोर के पास पहुंची तो पीछे से बाइक पर दो युवक आए और मोबाइल फोन छीनकर ले गए। उसने शोर मचाया, लेकिन युवक हाथ नहीं आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक माह में पैदल महिला से तीसरी वारदात
पुराने शहर में एक माह में झपटमारी की तीसरी वारदात है। इससे पहले सिविल अस्पताल की कंप्यूटर ऑपरेटर पुराने बस स्टैंड से माता दरवाजा की तरफ जा रही है। बाइक सवार झपटा मारकर बैग छीनकर ले गए। इससे पहले माता दरवाजे के पास चलती स्कूटी पर एक युवक का मोबाइल फोन छीना था, जो पीजीआई से घर बालकनाथ कालोनी में लौट रहा था।

फतेहाबाद में शनि मंदिर में दानपात्र तोड़ नकदी चुरा ले गए चोर

फतेहाबाद में देर रात को चोर पुरानी तहसील चौक स्थित मंदिर में घुसकर दानपात्र तोड़कर करीब 50 हजार रुपये की नकदी चुराकर ले गए। घटना का पता सुबह चला जब पुजारी मंदिर में पहुंचा और मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। मामले में सीसीटीवी फुटेज सामने आई है लेकिन उसमें साफ नजर नहीं आ रहा है।

मामले के मुताबिक पुरानी तहसील चौक में ऊंचाई पर श्रीबालाजी हनुमान सेवा मंडल की तरफ से शनि देव मंदिर का संचालन किया जा रहा है। रोजाना की तरह मंगलवार सुबह जब पुजारी मौके पर पहुंचा तो दानपात्र का कुंडा खुला हुआ था और उसमें से नकदी गायब थी। पुजारी के मुताबिक करीब 45 से 50 हजार रुपये की नकदी थी। चोर मंदिर में ऊपर के रास्ते से अंदर घुसे और घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 


मामले को लेकर सूचना मिली थी, टीम के साथ मंदिर में पहुंचे है। करीब 50 हजार रुपये की नकदी मंदिर के दानपात्र से चोरी हुई है। सीसीटीवी है लेकिन फुटेज साफ नहीं आ रही है। - प्रहलाद सिंह, जांच अधिकारी   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed