फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Railway worker killed mother in Narwana of Jind later committed suicide

जींद: नरवाना में रेल कर्मी ने कुल्हाड़ी से वार कर की मां की हत्या, इसके बाद रेल के आगे कूदकर दी जान

Sat, 13 Nov 2021 11:30 AM IST
प्रमोद कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Published by: प्रमोद कुमार Updated Sat, 13 Nov 2021 11:30 AM IST
सार

  • नरवाना में युवक ने अपनी ही मां का मर्डर किया
  • सिलिंडर मारकर मोहलखेड़ा गांव में की वारदात
  • बाद में खुद कूद गया रेल के आगे, पुलिस जुटी जांच में

विज्ञापन
Railway worker killed mother in Narwana of Jind later committed suicide
अस्पताल में कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के जींद के नरवाना कस्बे की रेलवे कॉलोनी में एक युवक ने शुक्रवार रात को कुल्हाड़ी से वार कर अपनी मां की हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी मोहलखेड़ा गांव के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा के माननीयों पर लंबित आपराधिक मामलों के निपटारे के प्रयास से हाईकोर्ट नाराज
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नरवाना की रेलवे कॉलोनी में रहने वाला अजय (35) रेलवे में प्वाइंटमैन के पद पर नौकरी करता था। करीब एक साल से वह ड्यूटी पर भी नहीं जा रहा था। इसके चलते उसका अपनी मां के साथ अक्सर झगड़ा रहता था। अजय मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में शुक्रवार रात को उसने पहले अपनी मां माया देवी (65) पर घरेलू गैस सिलिंडर से वार किया। इसके बाद कुल्हाड़ी से वारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद घर में आग लगाकर वह निकल गया और मोहलखेड़ा गांव के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने माया देवी के दूसरे बेटे विजय की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed