फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   A young man died after an uncontrolled car fell into canal in Sonipat

सोनीपत में हादसा: अनियंत्रित कार नहर में गिरी, एक युवक की मौत, तीन दोस्त अस्पताल में भर्ती

Wed, 08 Jun 2022 11:53 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 08 Jun 2022 11:53 AM IST
सार

लोगों ने चारों साथियों को नहर से बाहर निकाला। उन्हें खानपुर मेडिकल कॉलेज के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मोहित को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
A young man died after an uncontrolled car fell into canal in Sonipat
हादसाग्रस्त कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पानीपत के गांव बुडशाम से शादी का निमंत्रण देने गांव डबरपुर जा रहे युवकों की कार गांव सरढ़ाना-आहुलाना के बीच अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। आसपास के ग्रामीणों को हादसे का पता लगा तो उन्होंने चारों दोस्तों को कार से बाहर निकाला। जब उन्हें खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने एक युवक को मृत करार दिया। बाकी तीन दोस्तों को खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पानीपत के गांव बुडशाम निवासी नीरज की 10 जून को शादी है। वह मंगलवार रात को अपने दोस्त गांव के ही मोहित, प्रदीप व रोहित के साथ कार में सवार होकर अपने साथी को शादी का निमंत्रण देने डबरपुर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि कार को नीरज स्वयं चला रहा था। जब वह गांव सरढ़ाना-आहुलाना के बीच पहुंचे तो कार अचानक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी, जिससे चारों नहर में डूबने लगे। आसपास के लोगों को हादसे का पता लगा तो उन्होंने तुरंत बचाव का प्रयास शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


लोगों ने चारों साथियों को नहर से बाहर निकाला। उन्हें खानपुर मेडिकल कॉलेज के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मोहित को मृत घोषित कर दिया। अन्य को अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। गन्नौर थाना की खुबडू झाल चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed