फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   A man murdered in sonipat

सोनीपत में चिमटे और डंडों से पीटकर युवक की हत्या, कपड़े भी उतारकर ले गए आरोपी 

Mon, 11 Jan 2021 12:03 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 11 Jan 2021 12:03 PM IST
विज्ञापन
A man murdered in sonipat
Murder

हरियाणा के सोनीपत के गांव पांची जाटान में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की चिमटे व डंडे से पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद आरोपी व्यक्ति के कपड़े भी उतार ले गए। व्यक्ति के भाई ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। गन्नौर थाना पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन



गांव पांची जाटान निवासी विक्रम ने पुलिस को बताया कि उसका बड़ा भाई सुशील कुमार मजदूरी करता था। रविवार देर रात उसे गली से झगड़े की आवाज सुनाई दी। वह बाहर आया तो उसने देखा कि उनके पड़ोस का रहने वाला मुकश व उसका भाई संदीप उसके बड़े भाई सुशील को डंडे व चिमटे से पीट रहे थे। मुकेश चिमटा और संदीप डंडा लिए था। दोनों ने उसके भाई के सिर व चेहरे पर डंडे व चिमटे मारकर उसकी हत्या कर दी। वह उसके भाई के कपड़े भी उतारकर ले गए। 
विज्ञापन


आरोपियों के साथ युवक का पहले भी झगड़ा हुआ था। पंचायती तौर पर मामले में समझौता हो गया था। गन्नौर थाना पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर दो आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed