फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   10th class minor girl student hanged herself in Kurukshetra

Kurukshetra:10वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा ने फंदा लगा दी जान, गांव के युवक पर शादी का दबाव बनाने का आरोप

Wed, 12 Apr 2023 08:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, इस्माईलाबाद, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, इस्माईलाबाद, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 12 Apr 2023 08:54 PM IST
सार

थाना प्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर उनकी बेटी पर शादी का दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
10th class minor girl student hanged herself in Kurukshetra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के निकटवर्ती गांव में 10वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा ने घर पर फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल भिजवा दिया। परिजनों ने युवक पर उनकी बेटी को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस में दर्ज छात्रा की मां ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी करीब 17 साल की बेटी गांव के ही सरकारी स्कूल की 10वीं कक्षा की छात्रा थी। इसी स्कूल में 12वीं कक्षा का एक युवक उसकी बेटी को तंग करता था। आरोपी उसकी बेटी पर शादी करने का दबाव बना रहा था। इसी से तंग होकर उसकी बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


कराया जाएगा पोस्टमार्टम
थाना प्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर उनकी बेटी पर शादी का दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि इन आरोप में कितनी सच्चाई है। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed