फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   contractor theft the electricity depatment's Accessories

बिजली निगम का सामान लेकर ठेकेदार फुर्र

Sat, 12 Oct 2013 10:56 PM IST
बवानीखेड़ा (भिवानी)/ब्यूरो।
बवानीखेड़ा (भिवानी)/ब्यूरो। Updated Sat, 12 Oct 2013 10:56 PM IST
विज्ञापन
contractor theft the electricity depatment's Accessories
बिजली निगम का एक ठेकेदार लाखों का सामान लेकर फुर्र हो गया। एटूजेड मेंटेनेंस एवं इंजीनियर सर्विस लिमिटेड कंपनी के मैनेजर नरेश यादव की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में कंपनी के मैनेजर ने बताया कि कंपनी ने भिवानी जिले के आठ, 33, 11 के वी के नए बिजली घर, उनकी लिंक 33 केवी और 11 केवी लाइन बनाने के सामान सहित ठेका दहबिविनिलि से लिया हुआ है।
विज्ञापन


इन आठ बिजली घरों में से एक बिजलीघर मंढ़ाणा पावर हाउस की अधूरी बनी हुई लाइनों का काम पूरा करवाने के लिए संदीप पुत्र नानूराम निवासी रबाना राजपूतों का मोहल्ला, दाऊदसर जिला नागौर, राजस्थान को करने के लिए आदर्श हाई स्कूल बड़सी में उसे सामान सौंपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ अक्तूबर को जब इंजीनियर सोहनलाल ने लाइनें चेक की तो वहां लेबर नहीं थी। सारा सामान भी गायब था। नरेश यादव ने बताया कि संदीप का मोबाइल भी बंद था। सामान की कीमत 570869 रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed