{"_id":"37bb6b347b6b44f780be102599eabfe3","slug":"contractor-skimp-personnel-has-given-foot","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड हो के नीचे गिरी लिफ्ट, एक ने गंवाया पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड हो के नीचे गिरी लिफ्ट, एक ने गंवाया पैर
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 07 Jan 2014 08:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक कंपनी के मालिक व ठेकेदार की लापरवाही के चलते कर्मचारी लिफ्ट गिरने से बुरी तरह घायल हो गया। बाद में इलाज के दौरान उसका पैर काटना पड़ा। कर्मचारी की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने मालिक व ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
डबुआ मंडी निवासी संजय ने शिकायत में कहा है कि वह एनआईटी स्थित एक प्राइवेट कंपनी में ठेकेदार चंदन के नीचे हेल्पर है। 13 नवंबर को कंपनी में लिफ्ट से लोहे की शीटें नीचे लेकर जा रहा था। ओवरलोड होने के कारण लिफ्ट खराब हो गई और कुछ देर बाद अचानक नीचे गिरी और जमीन से टकरा गई।
विज्ञापन
लोहे की शीटों के नीचे संजय का बायां पैर दब गया। इसकी जानकारी पर पहुंचे अन्य कर्मियों ने उसे एनएच-पांच स्थित सूर्या हॉस्पिटल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने इलाज के दौरान पैर काटने की बात कही। परिजन ने पैर कटवाने से मना कर दिया और सफदरजंग सहित अन्य अस्पतालों में उसे दिखाया। अंत में पैर कटवाना पड़ा।
विज्ञापन
संजय का आरोप है कि यह घटना ठेकेदार चंदन व मालिक बागा की लापरवाही की वजह से हुई है। लिफ्ट पहले भी कई बार खराब को चुकी थी। इसकी जानकारी के बावजूद मालिक व ठेकेदार ने उसे ठीक नहीं कराया। ठेकेदार व मालिक लिफ्ट में ओवरलोड माल लाने-ले जाने का दबाव कर्मचारियों पर डालते थे। ओवरलोड होने के कारण लिफ्ट उस दिन गिर गई।