फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Constable and the police attempted to rob

हवलदार व सिपाही को लूटने का प्रयास

Thu, 19 Dec 2013 08:44 PM IST
अमर उजाला फरीदाबाद
अमर उजाला फरीदाबाद Updated Thu, 19 Dec 2013 08:44 PM IST
विज्ञापन
Constable and the police attempted to rob

बुधवार रात दीघौट रोड पर लुटेरों ने बाइक पर जा रहे एक हवलदार व सिपाही को लूटने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दूसरे आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस से मिलीं जानकारी के अनुसार, अपराध जांच शाखा को सूचना मिली कि गांव बामनीखेड़ा से दीघौट जाने वाले मार्ग पर आते-जाते वाहनों को लूटा जा रहा है। अपराध जांच शाखा पुलिस ने हवलदार भूपेंद्र सिंह व एक सिपाही को बाइक पर मौके पर भेजा और उनके पीछे-पीछे पुलिस की जीप चल रही थी। बाइक पर सवार हवलदार व सिपाही बामनीखेडा-दीघौट रोड पर जैसे ही रेलवे क्रॉसिंग के निकट पहुंचे तभी हथियारबंद दो बदमाशों ने उन्हें लूटने का प्रयास किया। इसी दौरान उनके पीछे चल रही पुलिस की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस की गाड़ी को देखते ही लुटेरे भागने लगे। पुलिस कर्मचारियों ने दो में से एक लुटेरे को दबोच लिया, जबकि दूसरा लुटेरा अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। दबोचे गए लुटेरे की पहचान गांव मितरोल निवासी सुनील के रूप में हुई है। पुलिस ने सुनील के कब्जे से एक देसी तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। वहीं फरार हुआ आरोपी जिला मथुरा (उत्तर प्रदेश) के गांव हथाना निवासी ऊधम सिंह बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन लूटने की साजिश में एक धरा
अपराध जांच शाखा पलवल ने गांव पृथला निवासी संदीप को पथला-दूधौला रोड पर वाहनों को लूटने की साजिश रचते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक देसी तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed