फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Congress released list of 31 candidates for Haryana assembly elections

Haryana Congress Candidates List: कांग्रेस ने जारी की 31 उम्मीदवारों की सूची, बाद में एक और नाम पर लगी मुहर

Sat, 07 Sep 2024 12:23 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 07 Sep 2024 12:23 AM IST
सार

बाद में पानीपत जिले की इसराना (आरक्षित) सीट से बलबीर सिंह के नाम पर मुहर लगा दी गई। ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट को जुलाना से प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन
Congress released list of 31 candidates for Haryana assembly elections
बाद में एक और नाम तय... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लंबे जद्दोजहद और मंथन के बाद आखिरकार कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर अपने 31 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है।  कांग्रेस हाईकमान ने हरियाणा में अपने मौजूदा सभी 28 विधायकों में से 27 विधायकों पर विशवास जताते हुए उनको दोबारा से चुनावी मैदान में उतारा है। बाद में पानीपत जिले की इसराना (आरक्षित) सीट से बलबीर सिंह के नाम पर मुहर लगा दी गई है। इस तरह पहली खेप में 32 उम्मीदवार तय किये गये हैं।

विज्ञापन

ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट को जुलाना से प्रत्याशी बनाया है। पिछले दिनों जजपा से कांग्रेस में आए जजपा विधायक रामकरण काला को शाहाबाद और सरकार से अपना समर्थन वापस लेने वाले निर्दलीय विधायक धर्मपाल गोंदर को नीलोखेड़ी से टिकट दिया गया। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान खुद होडल से प्रत्याशी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार रात कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से यह सूची जारी की गई। कांग्रेस हाईकमान ने भाजपा में बगावत को देखते हुए पहली सूची बड़े ही सधे हुए तरीके से छोटी जारी की है, ताकि शुरुआत में ही पार्टी में गुटबाजी और विरोध न हो। इसलिए पहली सूची में 27 विधायकों को दोबारा से उनके हलकों से प्रत्याशी बनाया गया है। खास बात ये है कि किसी भी विधायक की सीटें नहीं बदली गई हैं।

Trending Videos

इसमें 27 मौजूदा विधायक हैं, इसमें पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा गढ़ी सांपला से और प्रदेश अध्यक्ष उदयभान होडल से बादली से कुलदीप वत्स और गोहाना से सबसे उम्रदराज करीब 80 साल के जगबीर सिंह मलिक चुनावी मैदान में होंगे। 


किसको कहां से मिली टिकट


कालका    -प्रदीप चौधरी
नारायणगढ़   -शैली चौधरी
साढौरा   -रेणु बाला
रादौर    -बिशनलाल सैनी
लाडवा   -मेवा सिंह
शाहाबाद   -रामकरण काला
नीलोखेड़ी   -धर्मपाल गोंदर
असंध    -शमशेर सिंह गोगी
समालखा   -धर्म सिंह छोक्कर
खरखौदा   -जयवीर वाल्मीकि
सोनीपत     -सुरेंद्र पंवार
गोहाना     -जगबीर मलिक
बरोदा     -इंदुराज नरवाल
जुलाना     -विनेश फोगाट
सफीदो     -सुभाष गांगोली
कालांवाली    -शीशपाल सिंह
डबवाली    -अमित सिहाग
गढ़ी सांपला किलोई     -भूपेंद्र सिंह हुड्डा
रोहतक     -भारत भूषण बतरा
कलानौर     -शकुंतला खटक
बहादुरगढ़    -राजेंद्र जून
बादली      -कुलदीप वत्स
झज्जर      -गीता भुक्कल
बेरी        -डा. रघुबीर कादियान
महेंद्रगढ़     -राव दान सिंह
रेवाड़ी       - चिरंजीव राव
नूंह      -आफताह अहमद
फिरोजपुर झिरका    -मामन खान
पुन्हाना      -मोहम्मद इलियास
होडल     -चौधरी उदयभान
फरीदाबाद एनआईटी    -नीरज शर्मा

दागियों को भी टिकट

खनन मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए सोनीपत के विधायक सुरेंद्र पंवार को भी पार्टी ने टिकट दिया है। इसी प्रकार के मामलों में विवादित समालखा से धर्म सिंह छोक्कर, महेंद्रगढ़ से राव दान सिंह और नूंह दंगों मेें आरोपी रहे फिरोजपुर झिरका से विधायक मामन खान को भी पार्टी ने टिकट दिया है। पहले चर्चा थी कि विवादों में घिरे और दागी विधायकों का टिकट काटा जाएगा, लेकिन पार्टी हाईकमान ने संकट में फंसे अपने विधायकों पर विशवास जताते हुए उनको मैदान में उतारा है।

लंबी बैठक के बाद जारी की गई सूची

उम्मीदवारों के नए नाम तय करने के लिए केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुक्रवार को भी देर शाम लंबी बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, अजय माकन, दीपक बाबरिया, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इसके बाद 31 नामों की सूची देर रात जारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed