फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Congress created 81 case false : Ramdev

कांग्रेस के बनाए 81 मामले झूठे : रामदेव

Mon, 25 Nov 2013 08:53 PM IST
नारनौल/ब्यूरो
नारनौल/ब्यूरो Updated Mon, 25 Nov 2013 08:53 PM IST
विज्ञापन
Congress created 81 case false : Ramdev
हरियाणा के नारनौल में योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि कांग्रेस सरकार की ओर से उनके खिलाफ बनाए गए 81 मामले झूठे एवं राजनीति से प्रेरित हैं।
विज्ञापन


देश भर में भ्रष्टाचार और काले धन के खिलाफ चलाए जा रहे जन-जागरण अभियान से बौखलाकर कांग्रेस सरकार ने सीबीआई व पुलिस पर दबाव डाल कर मुकदमे दर्ज करवाए हैं।

उन्होंने कहा कि वे मुकदमों से अपने जन-जागरण अभियान को रोकने वाले नहीं हैं। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगने एवं भ्रष्टाचारियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने तक जन-जागरण अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन


वे बीती रात गांव खटोटी कलां में एक विवाह समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे थे। उन्होंने लोगों से कांग्रेस को इतिहास के दुष्टों की तरह विलुप्त करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे भी नियमित इस कार्य में जुटे हैं। वे सुबह-सवेरे देश के लोगों को स्वस्थ रखने के लिए योग कार्य करवाते हैं।

इसके बाद देश में फैले भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लड़ रहे हैं। उनकी यह लड़ाई वर्ष 2013-14 में होने वाले चुनावाें तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि देशवासी भी इसमें उनका सहयोग करें।


उन्होंने कहा कि गृहस्थ आश्रम जीवन का सबसे कठिन आश्रम है। इसमें व्यक्ति सबसे ज्यादा संजीदा होकर अपने और समाज में लिए कार्य कर सकता है।

इस अवसर पर यशदेव शास्त्री, महेंद्रगढ़ की पूर्व सांसद सुधा यादव, योजना आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष कैलाश चंद शर्मा, बहन सुमन आचार्या, सत्यव्रत शास्त्री, विश्व बंधु यादव, तेज प्रकाश ऐडवोकेट, नंदलाल, मदन गोपाल, मास्टर बनवारी लाल, राव राम सिंह, अमर सिंह भाखरी, सांवत सिंह गोद, दयाराम यादव, कैप्टन जगराम, रोशन लाल सरपंच, आचार्य वीरेन्द्र, स्वामी सोमदेव, महाराज जसनाथ, मूलचंद, अमर सिंह, डॉ. जगमाल सिंह आदि उपस्थित थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed