फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Cold wave subsides in Haryana Today Weather News

Haryana: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से ठंड के तेवर पड़े ढीले, आगे ऐसा रहेगा मौसम

Sun, 18 Jan 2026 08:30 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, हिसार
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 18 Jan 2026 08:30 PM IST
सार

कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में आंशिक बादल छाने के साथ तापमान में उछाल आया है, जिसने ठंड के तेवरों को ढीला बना दिया है।

विज्ञापन
Cold wave subsides in Haryana Today Weather News
हरियाणा में खिली धूप - फोटो : संवाद

विस्तार

लगातार कमजोर श्रेणी के पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से ठंड के तेवर ढीले पड़ गए हैं। इसके साथ ही शीतलहर व शीत दिवस की स्थिति भी देखने को नहीं मिल रही है। सोमवार को एक और कमजोर श्रेणी का विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से एक-दो जगह बूंदाबांदी होने की संभावना रहेगी।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में आंशिक बादल छाने के साथ तापमान में उछाल आया है, जिसने ठंड के तेवरों को ढीला बना दिया है। हालांकि नमी और हवाओं के नहीं चलने से सुबह के समय कहीं-कहीं आंशिक कोहरा छा रहा है। वर्तमान समय में अफगानिस्तान और उससे सटे पाकिस्तान के ऊपर एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जो सोमवार को देश के उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर पहुंच जाएगा। रविवार को प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। दिन व रात के तापमान सामान्य और सामान्य से अधिक बने हुए हैं।
विज्ञापन


आगे ऐसा रहेगा मौसम

प्रदेश में इस महीने के अंत तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेंगे, क्योंकि एक के बाद एक करके चार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। इनके असर से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में आने वाले दिनों में विशेषकर 22 जनवरी के बाद और फरवरी महीने की शुरुआत तक बीच-बीच में बादल छाएंगे। साथ ही हल्की से मध्यम बारिश और तेज गति की हवाओं के साथ गरज चमक के साथ एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed