फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   cm says i know every farmer's problem

हर किसान की समस्या जानता हूं : सीएम

Thu, 17 Oct 2013 09:24 PM IST
हिसार/ब्यूरो
हिसार/ब्यूरो Updated Thu, 17 Oct 2013 09:24 PM IST
विज्ञापन
cm says i know every farmer's problem
प्रदेश की कृषि नीति पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ है, जिसके परिणामस्वरूप हरियाणा को दो बार सर्वाधिक अनाज उत्पादन के लिए कृषि कर्मण पुरस्कार मिला है। किसानों की मेहनत और सरकार की नेक नीति के चलते आज हमारी पैदावार अन्य राज्यों के मुकाबले कई गुणा अधिक है। यह बात मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने वीरवार को सेक्टर 14 में हरियाणा राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था के क्षेत्रीय कार्यालय का शिलान्यास करने के बाद कही।
विज्ञापन



हुड्डा ने कहा कि बीज प्रमाणीकरण संस्था के कार्यालय का लाभ हिसार, भिवानी और महेंद्रगढ़ के किसानों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि मैं भी किसान का बेटा हूं और किसान की समस्याओं से परिचित हूं। मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही मैं हर प्रकार से किसान की मदद करने का प्रयास करता आया हूं। विपदा में किसान का साथ देना मैं अपना नैतिक दायित्व समझता हूं।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि पहले पाले से नष्ट हुई फसल के लिए किसान को क्षतिपूर्ति नहीं मिलती थी लेकिन मैंने प्रयास करके इसे आपदा की श्रेणी में शामिल करवाकर इसके लिए मुआवजे का प्रावधान करवाया। हाल ही में हुई बारिश से धान व कपास की क्षति की स्पेशल गिरदावरी करवाकर किसानों को इसका मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



हुड्डा ने कहा कि प्रतिवर्ष बीज बदलाव में हरियाणा पूरे देश में अव्वल है।  बीज की गुणवत्ता पर ही उत्पादन निर्भर करता है इसलिए यह बहुत जरूरी है कि किसानों को अच्छी गुणवत्ता के बीज उपलब्ध हों। हरियाणा राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था के निदेशक सुरेंद्र दहिया ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए संस्था द्वारा गुणवत्तापूर्ण बीज तैयार करने का श्रेय भी उन्हें दिया।

मुख्यमंत्री ने संस्था के लिए 29 तकनीकी पद स्वीकृत करके उच्च गुणवत्ता के बीज तैयार करने का नया मार्ग प्रशस्त किया है। इस अवसर पर संस्था द्वारा किसानों को लगभग 2000 कृषि किट वितरित की गई जिसमें विभिन्न फसलों व योजनाओं की जानकारी संकलित की गई थीं।


हिसार में बनने वाले बीज प्रमाणीकरण के क्षेत्रीय कार्यालय के निर्माण में 90 लाख रुपये की लागत आएगी। इसके कुल 4500 वर्ग फुट क्षेत्रफल का 1485 वर्ग फुट एरिया कवर्ड होगा। भवन दोमंजिला बनाया जाएगा जिसकी पहली मंजिल पर चार कमरे, दो स्टोर और दूसरी मंजिल पर एक बड़ा मीटिंग हॉल, एक स्टोर व एक कार्यालय बनाया जाएगा। इस मौके पर सीपीएस विनोद भ्याणा, पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरमैन रामनिवास घोड़ेला, विधायक सावित्री जिंदल, जयप्रकाश, छत्रपाल, कुलबीर बेनीवाल, प्रो. रामभगत, नगर निगम चेयरमैन शकुंतला राजलीवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता, किसान व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।



फ्लैमिंगो पर्यटन केंद्र में वीरवार को मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर/मैरिज हॉल का शिलान्यास किया। पर्यटन केंद्र के विस्तार व निर्माण कार्य के लिए सात करोड़ 14 लाख 39 हजार रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। यह केंद्र पूर्ण रूप से वातानुकूलित होगा। इसका कुल क्षेत्रफल 26 हजार 503 वर्ग फुट में होगा। इसका निर्माण दो वर्ष में पूरा होगा। इस कन्वेंशन सेंटर में 900 से 1000 आदमियों के लिए बैठने की व्यवस्था होगी। इसमें एक हॉल, तीन बेडरूम, रसोई घर, दो शौचालय और सौ वाहनों के पार्किंग की सुविधा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed