फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   CM Nayab Saini said Deepender Hooda should first give answer on Mirchpur and Gohana incident

Haryana Politics: सीएम सैनी का हुड्डा पर जुबानी हमला, बोले- पहले मिर्चपुर और गोहाना कांड का हिसाब दे हुड्डा

Mon, 19 Aug 2024 01:29 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 19 Aug 2024 01:29 PM IST
सार

हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रे से वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दीपेंद्र हुड्डा पर जमकर जुबानी हमला किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा से हिसाब मांगने वाले हुड्डा पहले कांग्रेस कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार का हिसाब दें। 

विज्ञापन
CM Nayab Saini said Deepender Hooda should first give answer on Mirchpur and Gohana incident
पत्रकारों से बात करते सीएम नायब सैनी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में सियासी गरमा-गर्मी बढ़ गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर सियासी हमला बोला है। उनका कहना है कि हुड्डा भाजपा से हिसाब मांगने से पहले मिर्चपुर कांड व गोहाना कांड का हिसाब दें। सड़कों के गड्ढे तो भाजपा सरकार भर देगी, हुड्डा पहले कांग्रेस कार्यकाल में खोदे गए गड्ढों को भरें। मुख्यमंत्री रविवार देर रात भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भ्रष्टाचार के दलदल में फंसे रहे, अब ईमानदारी का चोला ओढ़कर लोगों के बीच जा रहे हैं, लेकिन प्रदेश की जनता को पता है कि कांग्रेस के 10 साल के कार्यकाल में किस तरह भ्रष्टाचार हुआ। युवाओं को नौकरी नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि एक तरफ हुड्डा किसान हितेषी होने का दावा करते हैं, दूसरी तरफ कांग्रेस राज में 2 से 5 रुपये तक के मुआवजे के चेक दिए जाते थे, जबकि 500 रुपये बैंक में खाता खुलवाने में लग जाते थे। 
विज्ञापन




उन्होंने हुड्डा 14 सवाल पूछ थे, बताएं कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश क्यों लागू नहीं की। किसानों की कितने फसलें किस दाम पर खरीदी, लेकिन अभी तक जवाब नहीं मिला है। बुढ़ापा पेंशन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस राज में 500 रुपये के लिए बुजुर्ग परेशान रहते थे, जबकि अब हुड्डा 6 हजार रुपये पेंशन करने की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि खाली घोषणाओं से कुछ नहीं होगा। भाजपा सरकार बुजुर्गों को 3 हजार रुपये बुढ़ापा पेंशन दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


100 दिन का बनाया था प्लान, जल्द आयोग की घोषणा हो गई
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव के समय ही उन्होंने कहा था कि वे चुनाव परिणाम आने से विधानसभा चुनाव की घोषणा होने तक 100 दिन लगातार काम करेंगे। इसमें गरीबों को गांव व शहरों में प्लॉट दिए गए। जबकि कांग्रेस ने केवल घोषणा की थी। गरीबों के पास कागज था न कब्जा। प्रदेश की जनता का मूड साफ है कि डबल इंजन की सरकार संपूर्ण विकास करवाएगी। 4 अक्तूबर को तीसरी बार भाजपा सरकार बनने जा रही है। उन्होंने जजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दुष्यंत चौटाला की वजह से विधायक उनकी पार्टी छोड़ रहे हैं। लगता है विधायकों को चुनाव आचार संहिता लगने का इंतजार था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed