फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Clinic fake certificates was driving

फर्जी सर्टिफिकेट से चला रहा था क्लीनिक, चढ़ गया हत्थे

Sat, 04 Jan 2014 10:03 PM IST
अमर उजाला, नारनौल
अमर उजाला, नारनौल Updated Sat, 04 Jan 2014 10:03 PM IST
विज्ञापन
Clinic fake certificates was driving
नारनौल में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार देर शाम कस्बा निजामपुर में छापामार कर अवैध तौर पर क्लीनिक चलाने के आरोप में चिकित्सक के खिलाफ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन


इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दवाइयों को अपने कब्जे में लेकर क्लीनिक को सील कर दिया। निजामपुर चौकी पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी चिकित्सक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


सिविल सर्जन की ओर से गठित स्वास्थ्य विभाग की जिला औषधि नियंत्रक अधिकारी विजया राजे व डा. रामनिवास की टीम ने शुक्रवार देर शाम कस्बा निजामपुर स्थित यादव क्लीनिक पर छापा मार कर आवश्यक दस्तावेजों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान टीम ने चिकित्सक की रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनर (आरएमपी) सर्टिफिकेट को नकली पाया और क्लीनिक में अवैध तौर पर रखी दवा भी बरामद की।

विजया राजे ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से झोलाछाप डाक्टरों के खिलाफ छापामार अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत यह छापामारी की गई है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान डाक्टर की आरएमपी सर्टिफिकेट बिहार की है, जो नकली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed