फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Child girl dies during Holika Dahan due to electrocution in Narnaul of Haryana

हरियाणा में बड़ा हादसा: होलिका दहन के दौरान झुलसने से बच्ची की मौत, 11 KV लाइन का तार टूटकर गिरा, तीन गंभीर

Tue, 07 Mar 2023 09:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 07 Mar 2023 09:25 PM IST
सार

बिजली लाइन अचानक गर्म होकर टूट कर नीचे गिर गई। पूरे गांव की एक ही होली होने के कारण वहां पर अधिक भीड़ थी तथा पूरे गांव की एक ही होली होने के कारण आग की लपटे भी काफी ऊंची थी।

विज्ञापन
Child girl dies during Holika Dahan due to electrocution in Narnaul of Haryana
अस्पताल में दाखिल घायल व्यक्ति। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में नारनौल नगर परिषद के गांव मांदी में होलिका दहन के समय 11 हजार वोल्टेज की लाइन टूटकर गिर गई। इस हादसे में एक सात साल की बच्ची की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे में दो महिलाओं एवं एक युवक सहित तीन अन्य गंभीर रूप से झुलस भी गए। हादसे के बाद सभी को नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां से उनकी गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार को नगर परिषद के गांव मांदी में होलिका पूजन के बाद शाम को करीब सवा सात बजे होलिका दहन के दौरान आग की लपटे तेज व ऊंची होने के कारण ऊपर से जा रही 11 हजार वोल्टेज की बिजली लाइन अचानक गर्म होकर टूट कर नीचे गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे गांव की एक ही होली होने के कारण वहां पर अधिक भीड़ थी तथा पूरे गांव की एक ही होली होने के कारण आग की लपटे भी काफी ऊंची थी। लाइन टूटकर वहां पर खड़ी एक सात साल की लड़की महक पुत्री विनोद पर आकर गिरी। जिससे लड़की बुरी तरह से झुलस गई तथा उसने मौके पर दम तोड़ दिया।

Child girl dies during Holika Dahan due to electrocution in Narnaul of Haryana
अस्पताल में दाखिल घायल व्यक्ति। - फोटो : संवाद
वहीं इस हादसे में 65 वर्षीय कलावती, सरोज व विकास बुरी तरह से झुलस गए। उक्त सभी घायलों को लोगों ने तुरंत नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने कलावती व सरोज व विकास के अधिक झुलसने के कारण उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन उन्हें आगामी इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। वहीं घटना की सूचना के बाद प्रशासन ने तुरंत प्रभाव से बिजली लाइन को बंद करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed