{"_id":"26806b2c-ae5c-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"chautala-got-punishment-for-changing-list-hooda","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूची बदलने की सजा मिली चौटाला को: हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूची बदलने की सजा मिली चौटाला को: हुड्डा
मीरपुर (रेवाड़ी)/ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2013 03:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मीरपुर में विकास रैली को संबोधित करते हए जहां बिना नाम लिए कांग्रेस के भीतर अपने विरोधियों पर निशाना साधा वहीं इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला और हजकां पर सीधे हमला किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि ओमप्रकाश चौटाला को सूची बदलने की सजा मिली है न कि नौकरी देने की।
इनेलो प्रचार कर रही है कि इनेलो नेताओं को नौकरी देने की सजा कांग्रेस और मुख्यमंत्री ने साजिश रचकर दिलवाई है। सच्चाई यह है कि चयन तो किन्हीं उम्मीदवारों का हुआ था और ज्वाइनिंग किन्हीं अन्य उम्मीदवारों की करवाई।
विज्ञापन
बिजली मंत्री कैप्टन अजय यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि चौटाला को सजा अलमारी पीछे से काटकर असली सूची के स्थान पर दूसरी सूची रखने के कारण मिली है।
मुख्यमंत्री ने हजकां पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने हांसी-बुटाना नहर का निर्माण कराया ताकि भाखड़ा से दो हजार क्यूसिक नीला पानी दक्षिण हरियाणा को मिले।
विज्ञापन
मगर हजकां ने उसके खिलाफ प्रस्ताव पारित किया और इनेलो ने तो सुप्रीम कोर्ट में केस दायर करवाकर स्टे करवाया। मगर वे हर हालत में दक्षिण हरियाणा में पानी लाकर देंगे।
रैली पर राव इंद्रजीत का साया
गुड़गांव के सांसद राव इंद्रजीत सिंह का रैली पर साया रहा। वे रैली में नहीं पहुंचे मगर मुख्यमंत्री के साथ-साथ दक्षिण हरियाणा के मंत्रियों, मुख्य संसदीय सचिव और विधायकों और पूर्व मंत्रियों, पूर्व विधायकों ने राव इंद्रजीत के दक्षिण हरियाणा में विकास कार्य न कराने के आरोपों को सिरे से खारिज किया और मुख्यमंत्री का जमकर गुणगान किया।
मेरा तो बहाना है, असली कारण तो कुछ और
मुख्यमंत्री ने भी राव इंद्रजीत का नाम लिए बगैर कहा कि कोई मंच की बात करता है और उनका नाम लेकर बहाना बनाया जा रहा है जबकि असली कारण तो कुछ ओर है और यह समय बता देगा। कुछ छिपाने के लिए बहाने बनाए जा रहे हैं।