फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   youth suicide

Charkhi Dadri News: सुसाइड नोट लिखकर युवक ने कमरे में लगाया फंदा

Fri, 02 Aug 2024 05:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 02 Aug 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
youth suicide
दो माह पहले हुई मां की मौत से दुखी रहता था युवक, पांच माह पहले हुई थी शादी
विज्ञापन

समसपुर निवासी युवक का पुलिस ने सिविल अस्पताल में करवाया पोस्टमार्टम, सुसाइड नोट में किसी को नहीं ठहराया मौत का जिम्मेदार
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। समसपुर गांव निवासी एक युवक ने वीरवार को सुसाइड नोट लिखकर घर में फंदा लगा लिया। उसने सुसाइड नोट में स्वेच्छा से यह फैसला लेने की बात लिखी है। परिजनों के अनुसार, दो माह पहले मां की मौत होने से सावन (29) दुखी था। सदर थाना पुलिस ने दोपहर बाद सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया।

समसपुर निवासी रिटायर्ड फोरमैन ओमप्रकाश ने बताया कि सावन उनका भतीजा था। पांच माह पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के तीन माह बाद उसकी मां की मौत हो गई थी। मां की मौत के बाद से वह दुखी और गुमसुम रहने लगा। ओमप्रकाश ने बताया कि सावन दादरी में एक बर्तन स्टोर पर नौकरी करता था।
विज्ञापन

बताया कि वीरवार सुबह करीब 10 बजे सावन की पत्नी नीचे काम कर रही थी। उसका पिता नीचे अपनी चारपाई पर आराम कर रहा था। उसी दौरान सावन ने पहली मंजिल पर बने अपने कमरे में फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके कुछ देर बाद उसकी पत्नी ऊपर कमरे में पहुंची तो सावन का शव फंदे से लटका मिला। परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। ओमप्रकाश ने बताया कि सावन की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है।
सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि मैं यह कदम अपनी मर्जी से उठा रहा हूं। इसके लिए कोई भी जिम्मेदार नहीं है। सावन के ताऊ ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए दादरी सिविल अस्पताल पहुंचाया। परिजनों के बयान पर पुलिस ने इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है।

- पांच साल महाराष्ट्र में की नौकरी
सावन के ताऊ ओमप्रकाश ने बताया कि सावन शादी से पहले महाराष्ट्र में नौकरी करता था। उसने वहां पांच साल तक नौकरी की। शादी के बाद वह महाराष्ट्र नहीं गया। दादरी स्थित एक बर्तन भंडार में काम करने लगा।




वर्सन :
युवक की जेब से सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने अपने इस कदम का किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराते हुए स्वेच्छा से आत्महत्या करने की बात लिखी है। सुसाइड नोट को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
-ओमप्रकाश, निरीक्षक एवं एसएचओ, सदर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed