फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Youth should stay away from drugs and contribute to nation-building: DSP

युवा नशा से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में दें योगदान : डीएसपी

Mon, 06 Jul 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 06 Jul 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Youth should stay away from drugs and contribute to nation-building: DSP
युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करते हुए पुलिसकर्मी। 
चरखी दादरी। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को जिला पुलिस ने जनता कॉलेज और शहर के वार्ड नंबर-4 में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व उप-पुलिस अधीक्षक कप्तान सिंह ने किया। इस दौरान युवाओं, विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए समाज और राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


डीएसपी कप्तान सिंह ने कहा कि नशा एक सामाजिक अभिशाप है जो व्यक्ति के साथ-साथ पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने और अपने उज्ज्वल भविष्य पर ध्यान देने की अपील की। साथ ही कहा कि यदि कहीं नशीले पदार्थों की तस्करी या बिक्री की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एंटी नारकोटिक्स सेल के एएसआई राहुल फोगाट ने युवाओं को एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों और नशे के कारोबार में शामिल लोगों पर होने वाली सख्त कानूनी कार्रवाई की जानकारी दी। थाना सदर प्रभारी सतबीर और निरीक्षक विक्रांत ने युवाओं को गलत संगति, सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव और साथियों के दबाव से बचने की सलाह दी। वहीं यातायात थाना प्रभारी रमेश ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों और युवाओं को खेलकूद गतिविधियों से जुड़ने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवन का आधार हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित युवाओं ने नशा नहीं करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed