{"_id":"63485d7a046c7647b338dd2e","slug":"youth-should-be-alert-and-vigilant-to-avoid-cyber-attack-charkhidadri-news-hsr6445453117","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर हमले से बचने के लिए सजग और सतर्क रहें युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर हमले से बचने के लिए सजग और सतर्क रहें युवा
विज्ञापन
परशुराम चौक पर साइबर अपराध के प्रति युवाओं को जागरूक करती पुलिस टीम।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। साइबर अपराध के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिला पुलिस ने वीरवार को अभियान चलाया। परशुराम चौक पर साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ओमप्रकाश के नेतृत्व में अभियान की शुरुआत की गई। इसके तहत विशेषकर युवाओं को साइबर अपराधियों की चालाकी बताते हुए उनसे सजग व सतर्क रहने की अपील की गई। इंस्पेक्टर ओमप्रकाश ने कहा कि अगर कोई युवा या व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार बनता है तो वह तुरंत इसकी शिकायत हेल्प लाइन नंबर 1930 या 112 पर दें।
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि साइबर माह के तहत वीरवार को जिला पुलिस कप्ताल दीपक गहलावत के मार्गदर्शन में यह मुहिम चलाई गई। इसका उद्देश्य लोगों को साइबर अपराध के प्रति सचेत करना रहा। उन्होंने बताया कि आधुनिकता के युग में आज हर क्षेत्र का डिजिटलाइजेशन हो रहा है। इसका लोगों को एक तरफ जहां फायदा हुआ है तो वहीं दूसरी ओर साइबर अपराध बढ़ने से इसके नुकसान भी हैं।
उन्होंने कहा कि अगर हम कुछ बातों का ध्यान रखें तो साइबर अपराधियों के मंसूबों को नाकामयाब कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वो किसी भी प्रकार से प्राप्त हुए अंजान लिंक को न खोलें। इसके अलावा किसी भी फोन कॉल, संदेश, ईमेल आदि पर दिए गए प्रलोभन या विश्वास में आकर अपनी कोई भी निजी जानकारी शेयर न करें। उन्होंने बताया की आपकी सहायता के नाम पर यदि कोई बैंक, बिजली निगम, टेलीफोन एक्सचेंज, आयकर या किसी भी विभाग का कर्मचारी बनकर आपसे कोई जानकारी मांगता है तो आप उसे अपनी कोई भी जानकारी न दें।
विज्ञापन
- दूसरों को भी जागरूक करें युवा
इंस्पेक्टर ओमप्रकाश ने परशुराम चौक से गुजरने वाले युवाओं को रुकवाकर उन्हें साइबर अपराध के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने युवाओं से जागरूकता मुहिम में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा अपने परिवार के सदस्यों समेत आस-पड़ोस के लोगों को भी इस संबंध में जागरूक करें।