फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Youth murdered by beating with sticks near Dashnami Akhara

Charkhi Dadri News: दशनामी अखाड़ा के पास डंडों से पीट-पीटकर युवक की हत्या

Mon, 01 Jul 2024 03:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 01 Jul 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Youth murdered by beating with sticks near Dashnami Akhara
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। सिंघान मोहल्ला निवासी एक युवक पर दशनामी अखाड़ा के पास दो युवकों ने डंडों से हमला कर दिया। बेरहमी से की गई पिटाई में घायल युवक की रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक लक्की उर्फ भोला (27) के शव का पोस्टमार्टम सोमवार सुबह करवाया जाएगा। पुलिस ने अपने स्तर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सिंघान मोहल्ला निवासी लक्की उर्फ भोला रविवार दोपहर को किसी काम से वार्ड-14 स्थित दशनामी अखाड़ा के पास गया हुआ था। वहां दो युवकों ने उस पर डंडों से हमला कर दिया। हमले में लक्की गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे सिविल अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। इसके पीजीआई में उपचार के दौरान शाम को लक्की की मौत हो गई। सूत्रों की मानें तो पहले हुई कहासुनी के चलते यह लक्की पर हमला किया गया। हालांकि परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। वहीं पुलिस को इस मामले में सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन



करीब एक माह पहले भी पीट-पीटकर की गई थी युवक की हत्या
28 मई की रात पूर्ण मार्केट के पिछली तरफ स्थित एक गेस्ट हाउस के बाहर आकाश नामक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। गेस्ट हाउस में आकाश अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। इसी दौरान कई युवक हथियार लेकर वहां पहुंच गए। उन्होंने आकाश और उसके दोस्त राहुल को गेस्ट हाउस से घसीटकर बाहर निकाला और इसके बाद उन पर धारदार हथियारों, डंडों और ईंटों से हमला कर दिया। इसमें आकाश की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि राहुल घायल हो गया था। इस मामले में पुलिस 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed