{"_id":"5f9b13488ebc3eefb87df846","slug":"youth-hanged-himself-charkhidadri-news-rtk5806574176","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
डोहका दीना निवासी एक युवक ने बुधवार रात घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वीरवार सुबह अटेला कलां चौकी पुलिस ने सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। मृतक दिल्ली में एक एयरलाइंस कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड था।
पुलिस को दिए बयान में डोहका दीना निवासी अजीत ने बताया कि उसके दो बेटे थे। छोटे बेटे मंजीत (32) की चार माह पहले ही शादी हुई थी। उसकी छोटी पुत्रवधु मायके गई हुई थी। बुधवार रात को खाना खाने के बाद मंजीत अपने कमरे में सोने चला गया था। देर रात तक तेज आवाज में टीवी चलता रहा तो उसकी पत्नी टीवी बंद करवाने के लिए मंजीत के कमरे में गई। कई आवाज लगाने के बाद भी जब मंजीत ने कमरा नहीं खोला तो उसकी पत्नी उसके भाई के बेटे को घर लेकर आई और दरवाजा तोड़ा, तो देखा मंजीत पंखे पर बंधी चुन्नी के फंदे पर झूलता मिला। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामले की सूचना मिलते ही बाढड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। वीरवार सुबह पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाया। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल मंजीत ने बताया कि मृतक के पिता अजीत के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।