फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   youth gave financial help in the marriage of Muslim girl

Charkhi Dadri News: मुस्लिम युवती की शादी में हिंदू युवाओं ने दी आर्थिक मदद

Mon, 08 Jan 2024 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 08 Jan 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
youth gave financial help in the marriage of Muslim girl
 चरखी दादरी में सलमा की शादी के लिए सामान दिलवाते संजय रामफल। 
चरखी दादरी। शहर के लोहारू रोड निवासी एक जरूरतमंद मुस्लिम परिवार की बेटी के निकाह में खुशियों की दीवार संस्था ने सहयोग कर मिसाल पेश की है। संस्था सदस्यों ने रुपये एकत्र कर निकाह में बनवाई गई मिठाइयों का खर्च उठाया। युवाओं के इस प्रयास की सराहना हो रही है।
विज्ञापन

खुशियों की दीवार संस्था के संचालक संजय रामफल ने बताया कि चंदा नामक महिला अपनी बेटी सलमा के साथ शहर के लोहारू रोड के पास रहती है। सलमा के पिता न होने के कारण उसकी मां मजदूरी करती है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले चंदा सलमा के निकाह के लिए उनसे मिली और शादी में होने वाले खर्च का इंतजाम न होने की परेशानी बताई। चंदा ने उसने अपने रिश्तेदारों से भी मदद मांगी थी, लेकिन यह राशि सलमा के निकाह में कम पड़ रही है। इसलिए संस्था सदस्य दीपक जैन ने निकाह में मिठाई का खर्च उठाने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय ने बताया कि रविवार को सलमा का निकाह गाजियाबाद यूपी निवासी मुबारक के साथ हुआ। अभिषेक जैन, जोनी बंजारा, आयुष सांगवान, नरेश आदि संस्था के सदस्यों ने निकाह में उपहार भी भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed