{"_id":"62e42fb733544d21ff592b99","slug":"youth-dies-due-to-electrocution-charkhidadri-news-hsr6379524183","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोठड़ा में करंट लगने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोठड़ा में करंट लगने से युवक की मौत
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव गोठड़ा में युवक की शुक्रवार दोपहर को बिजली का करंट लगने के कारण मौत हो गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और दादरी सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान गोठड़ा निवासी रविंद्र (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के भाई सोनू के बयान पर इस संबंध में इत्तफाकिया मौत के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस को परिजनों ने बताया कि मृतक के घर की छत के नजदीक से 11 हजार वॉल्ट की बिजली की लाइन गुजरती है। दोपहर करीब डेढ़ बजे रविंद्र बिजली का करंट लगने से अचेत हो गया। उसे दादरी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में पुलिस जांच अधिकारी एएसआई विजयपाल ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया करंट से मौत होने संबंधी कागज कार्रवाई की है।
वहीं, इस संबंध में बिजली निगम के एसडीओ शंकरलाल का कहना है कि अगर युवक की बिजली करंट से मौत हुई है तो निगम इसकी जांच करवाएगा।