फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Youth dies after bike falls in canal in Charkhi Dadri

चरखी दादरी में हादसा: पुल पर बाइकें टकराने से नहर में गिरा युवक, मौत, दूसरी बाइक के चालक पर केस दर्ज

Tue, 03 May 2022 09:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 03 May 2022 09:31 PM IST
सार

एनएच 152 डी पर खातीवास नहर पुल पर सोमवार देर शाम हादसा हुआ। मृतक के चाचा के बयान पर पुलिस ने दूसरी बाइक के चालक पर केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Youth dies after bike falls in canal in Charkhi Dadri
पोस्टमार्टम के दौरान सिविल अस्पताल में मौजूद मृतक पवन के परिजन। मृतक पवन का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चरखी दादरी में नेशनल हाईवे 152 डी पर खातीवास नहर पुल पर सोमवार देर शाम दो बाइक  आपस में टकरा गईं। हादसे में एक बाइक चालक नहर में गिर गया और उसकी मौत हो गई। मृतक को तैरना नहीं आता था। सदर थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया। मृतक की पहचान सैंपल निवासी पवन (28) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन

   
पुलिस को दिए बयान में मृतक के चाचा तिलकराज ने बताया कि उसका भतीजा पवन ऑटो चलाता था। नेशनल हाईवे के निर्माण में जुटे श्रमिकों को वो ऑटो से ले जाता और छोड़ता था और कभी-कभार वो मजदूरी भी कर लेता था। सोमवार को वो निर्माणाधीन हाईवे पर काम करने गया था। काम खत्म करने के बाद पवन उसकी बाइक लेकर घर आ रहा था। जब वो खातीवास नहर पुल के समीप पहुंचा तो उनके गांव का ही विनोद नामक व्यक्ति गफलतबाजी से अपनी बाइक चलाते हुए आया और पवन की बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में पवन नहर में गिर गया। मृतक के चाचा के अनुसार पवन तैरना नहीं जानता था और उसकी नहर में डूबने से मौत हो गई। वहीं, मामले का पता चलते ही सदर थाना पुलिस सोमवार देर शाम मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाकर सिविल अस्पताल भेजा। मंगलवार सुबह पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल की बेटी के सिर से उठा पिता का साया 
मृतक के परिजनों ने बताया कि पवन शादीशुदा था। एक साल पहले ही उसके यहां बेटी ने जन्म लिया था। इस  हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जबकि एक साल की बच्ची के सिर से पिता का साया उठ गया। 

 

शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के चाचा के बयान पर दूसरी बाइक के चालक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।  -  शिव कुमार, जांच अधिकारी एवं हेड कांस्टेबल, सदर थाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed