फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Youth Congress state spokesperson stabbed with knives, MP Dharmbir accused of attack

Charkhi Dadri News: यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता को चाकुओं से गोदा, सांसद धर्मबीर पर हमले का आरोप

Wed, 19 Jul 2023 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 19 Jul 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Youth Congress state spokesperson stabbed with knives, MP Dharmbir accused of attack
दादरी सिविल अस्पताल से घायल को रोहतक ले जाते हुए परिजन।
बाढड़ा (चरखी दादरी)। यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता पिचोपा खुर्द निवासी सोमबीर सांगवान पर कुछ बदमाशों ने चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में सोमबीर गंभीर रूप से घायल हो गए और दादरी सिविल अस्पताल से प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। रेफर करने से पहले घायल ने हमले का आरोप भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद धर्मबीर सिंह पर लगाया। वहीं, बाढड़ा डीएसपी देशराज सिंह का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि आरोप में कितनी सच्चाई है।
विज्ञापन


पिचोपा खुर्द निवासी सोमबीर ने बताया कि मंगलवार सुबह वह किसी काम से बाइक पर सवार होकर बाढड़ा गए थे। वहां से वह दाेपहर को वापस घर आने के लिए चले। सोमबीर ने बताया कि जब वह मांढी- पिचोपा खुर्द रास्ते पर पहुंचे तो नहर के समीप पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। सोमबीर के अनुसार उन पर चाकू से कई वार किए गए और लहूलुहान करके हमलावर वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन

घायलावस्था में सोमबीर ने मामले की सूचना परिजनों को दी। इसके तुरंत बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और सोमबीर को उपचार के लिए लेकर दादरी सिविल अस्पताल पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। वहीं, पीजीआई रेफर होने से पहले सोमबीर ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें सांसद धर्मबीर सिंह पर हमला करवाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


1 मिनट चार सेकेंड के वीडियो में घायल ने लगाए ये आरोप
घायल सोमबीर ने एक मिनट चार सेकेंड का एक वीडियाे भी जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा कि अगर मुझे कुछ होता है तो सांसद धर्मबीर सिंह, नवीन गोयल और डीपी गोयल जो कैनवीन संस्था चलाते हैं, जिम्मेदार होंगे। उन्होंने गुरु द्राेणाचार्य कॉलेज पर अवैध कब्जा कर रखा था और इसके विरुद्ध मैंने आवाज उठाई थी। पहले उन लोगों का धमकाने के लिए मेरे पास फोन आया और फिर सांसद धर्मबीर ने अलग-अलग जरिये से मेरे घरवालों को धमकाने की कोशिश की। पहले हमारे गांव का नरेंद्र मेरे घर भेजा और 10 जुलाई के बाद से धमकियां दिलवाई जा रही हैं। मुझ पर मामला दबाने का भी दबाव बनाया गया।


मुझ पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। मैंने स्वयं एसपी नितिका गहलोत को फोन कर इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दूध का दूध और पानी का पानी करने की बात कही है। ये जो षड्यंत्र रचा गया है वो ओछी राजनीति है।

- धर्मबीर सिंह, सांसद, भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र



फिलहाल घायल के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच के बाद ही पता चलेगा कि घायल के आरोपों में कितनी सच्चाई है।
-देशराज सिंह, डीएसपी, बाढड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed