फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Youth caught carrying liquor bottles illegally, FIR registered

Charkhi Dadri News: अवैध रूप से शराब की बोतलें ले जाता युवक काबू, प्राथमिकी दर्ज

Sun, 01 Mar 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 01 Mar 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Youth caught carrying liquor bottles illegally, FIR registered
चरखी दादरी। सीआईए स्टाफ ने एचएसवीपी सेक्टर के समीप से एक युवक को अवैध रूप से देसी शराब की बोतलें ले जाते हुए काबू किया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

दादरी सीआईए स्टाफ में तैनात हेड कांस्टेबल अमित, ईएएसआई नरेंद्र, सिपाही मंजीत, सिपाही नरेंद्र की एक टीम शुक्रवार को लोहारू चौक के समीप गश्त कर रही थी। उसी दौरान टीम को सूचना मिली कि स्थानीय वाल्मीकि नगर निवासी एक युवक अवैध रूप से शराब बेचने का काम करता है और वर्तमान में वह कलियाणा की तरफ से सेक्टरों से होते हुए पैदल अपने घर की तरफ जाएगा।
विज्ञापन

जिस पर पुलिस टीम तुरंत सूचना के अनुसार बताए गए स्थान पर पहुंची तो वहां टीम को एक युवक आता दिखाई दिया। टीम ने उसे काबू कर उसके पास मौजूद प्लास्टिक बैग की जांच की तो उसमें से देसी शराब की 19 बोतलें बरामद हुई। युवक उक्त शराब के संबंध में लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। आरोपी युवक वाल्मीकि नगर का रहने वाला सागर है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed