{"_id":"6866d91eaea6f83be90f8a28","slug":"youth-arrested-with-invalid-weapon-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-139952-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सीआईए ने दबोचा अवैध हथियार लिए खड़ा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सीआईए ने दबोचा अवैध हथियार लिए खड़ा युवक
Fri, 04 Jul 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
फोटो 22 जेल जाने से पहले पुलिस की गिरफ्त में अवैध हथियार रखने का आरोपी सचिन। स्रोत : विभाग
- खातीवास निवासी आरोपी से देसी पिस्तौल व एक कारतूस हुआ बरामद, न्यायालय ने भेजा जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। सीआईए स्टाफ ने खातीवास निवासी सचिन उर्फ फोगाट को अवैध हथियार समेत गिरफ्तार किया है। सचिन से एक पिस्तौल और एक कारतूस बरामद हुआ। उसके खिलाफ सशस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। वहीं, अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश पुलिस को दिए।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि बुधवार को हेड कांस्टेबल प्रदीप के नेतृत्व में पुलिस टीम समसपुर चौक के समीप गश्त कर रही थी। उसी दौरान सूचना मिली कि खातीवास निवासी सचिन झज्जर रोड टी-पॉइंट पर अवैध हथियार लिए खड़ा है। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस टीम टी-पॉइंट पर पहुंची और वहां संदिग्ध परिस्थितियों में खड़े युवक ने टीम को देखकर भागने का प्रयास किया।
वहीं, पुलिस टीम ने आरोपी को काबू कर लिया और तलाशी लेने पर उससे पिस्तौल और कारतूस बरामद हुआ। इसके तुरंत बाद उसे काबू कर टीम अपने साथ थाने ले आई। वीरवार सुबह उसे कोर्ट में पेश किया गया और न्यायालय के आदेश अनुसार उसे जेल भेजा गया।