फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Youth arrested with 19.67 grams of heroin ('Chitta'); sent to one-day police remand

Charkhi Dadri News: 19.67 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ युवक गिरफ्तार, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

Wed, 15 Jul 2026 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 15 Jul 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested with 19.67 grams of heroin ('Chitta'); sent to one-day police remand
पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपी।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सदर दादरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को 19.67 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक इलेक्ट्रिक स्कूटी भी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जहां से एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार के निर्देश में जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मंगलवार को थाना सदर दादरी में तैनात एएसआई मंजीत अपनी टीम के साथ गांव चरखी बस अड्डा के पास गश्त और अपराध रोकथाम ड्यूटी पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि गांव चरखी निवासी राहुल उर्फ मिट्ठू अवैध रूप से हेरोइन की तस्करी करता है और इलेक्ट्रिक स्कूटी पर नशीला पदार्थ लेकर चरखी से दादरी की ओर आने वाला है।
विज्ञापन

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दादरी-भिवानी रोड स्थित चरखी बिजली पावर हाउस के पास नाकाबंदी कर निगरानी शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक युवक इलेक्ट्रिक स्कूटी पर आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया लेकिन वह भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही काबू कर लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान राहुल उर्फ मिट्ठू निवासी गांव चरखी के रूप में बताई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) साहिल ढिल्लो की मौजूदगी में आरोपी और उसकी इलेक्ट्रिक स्कूटी की तलाशी ली गई। इस दौरान आरोपी की जींस की दाहिनी जेब से काले रंग की पॉलिथीन में रखी दो छोटी पॉलिथीनों से कुल 19.67 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। पुलिस ने नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान उससे नशीले पदार्थ की खरीद-फरोख्त और सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed