फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Youth arrested for illegally selling liquor outside Rasgulla factory

रसगुल्ला फैक्ट्री के बाहर शराब की अवैध बिक्री करता युवक दबोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested for illegally selling liquor outside Rasgulla factory
झोझूकलां। रसगुल्ला फैक्टरी के समीप खड़े होकर देसी शराब की अवैध बिक्री कर रहे एक युवक को पुलिस टीम ने काबू किया है। आरोपी की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर हुई और उससे देसी शराब की नौ बोतलें बरामद हुईं। उसकी पहचान मौड़ी निवासी सोनू के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि झोझूकलां थाना पुलिस टीम गश्त के दौरान मकड़ानी मौजूद थी। तभी टीम को सूचना मिली कि मौड़ी निवासी सोनू अवैध रूप से शराब की बिक्री करता है। वह फिलहाल बलकरा गांव में घसोला रोड स्थित रसगुल्ला फैक्टरी के समीप खड़ा है और तुरंत दबिश दी जाए तो उसे काबू किया जा सकता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर एक युवक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन टीम ने उसे दबोच लिया। आरोपी जहां खड़ा था वहां एक गत्ते की पेटी रखी मिली, जिसमें से शराब की बोतलें बरामद हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed