फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   young man sold land by showing his dead father as alive In Dadri

Dadri: युवक ने मृत पिता का जीवित दिखाकर जमीन नाम करवाकर बेची, भाई समेत चार के खिलाफ दर्ज हुआ केस

Tue, 27 Aug 2024 03:31 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 27 Aug 2024 03:31 PM IST
सार

पिंकी का आरोप है कि उसके भाई रविंद्र ने फरवरी 2024 को धोखाधड़ी से मृत पिता को जीवित दिखाया और फर्जी कागज तैयार करवाकर जमीन अपने नाम करवा ली। इसके बाद उसके भाई और भाभी ने गांव के मौजिज लोगों के साथ मिलकर जमीन को दो हिस्सों में बेच दिया।

विज्ञापन
young man sold land by showing his dead father as alive In Dadri
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चरखी दादरी के गांव खेड़ी बत्तर में एक व्यक्ति ने मृत पिता को जीवित दिखाकर जमीन अपने नाम करवा ली। अब उक्त व्यक्ति की बहन ने एसपी कार्यालय में शिकायत दी है, जिसके आधार पर शहर थाना पुलिस ने भाई व भाभी समेत चार लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में खेड़ी बत्तर गांव निवासी महिला पिंकी ने बताया कि गांव में उनकी 7 कनाल 20 मरला जमीन है और यह लाल डोरा के अंदर आती है। उसके पिता होशियार सिंह का दिसंबर 2021 को देहांत हो गया था। इसके बाद इस जमीन में उसकी, भाई रविंद्र उर्फ मोहित व मां सुनीता उर्फ गुड्डी  की हिस्सेदारी है।
विज्ञापन


पिंकी का आरोप है कि उसके भाई रविंद्र ने फरवरी 2024 को धोखाधड़ी से मृत पिता को जीवित दिखाया और फर्जी कागज तैयार करवाकर जमीन अपने नाम करवा ली। इसके बाद उसके भाई और भाभी ने गांव के मौजिज लोगों के साथ मिलकर जमीन को दो हिस्सों में बेच दिया। उसका आरोप है कि उसके भाई व भाभी ने उन्हें बिना बताए और फर्जीवाड़ा के जरिये ये यह काम किया है। शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जमीन वापस उनके नाम कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed