फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   young man sleeping outside his house in street was attacked with an axe In Dadri

Dadri: गली में घर के बाहर सो रहे युवक पर फरसा से किए वार, हमला करने आए ताऊ व भतीजे पर दर्ज मामला

Thu, 19 Sep 2024 01:00 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 19 Sep 2024 01:00 PM IST
सार

घायल का कहना है कि हमलावर युवक का ताऊ भी वारदात में उसके साथ शामिल था। घायल ने बताया कि झगड़े का शोर सुनकर उसका ताऊ धर्मपाल व चाचा विजय वहां आए तो हमलावर उसे धमकी देकर चले गए।

विज्ञापन
young man sleeping outside his house in street was attacked with an axe In Dadri
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चरखी दादरी के गांव सांवड़ में गली में घर के बाहर सो रहे एक युवक पर ताऊ-भतीजे ने रंजिश के चलते फरसे से हमला कर दिया। घायल के बयान पर बौंदकलां थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


घायल सोनू उर्फ राजन ने बताया कि एक महिला ने उस पर छेड़खानी का केस दर्ज कराया हुआ है। उक्त परिवार इस मामले में उससे रंजिश रखे हुए है। मंगलवार देर शाम वह अपने घर के बाहर गली में चारपाई पर सोया हुआ था। रात करीब सवा दो बजे उक्त महिला के बेटे ने उसके कंधे पर फरसे से वार कर दिया। 
विज्ञापन


जब वह बचाव के लिए चारपाई से उठने लगा तो आरोपी ने फिर हमला कर दिया। इस दौरान उसकी गर्दन बच गई और फरसा कान व सिर के पास चोट पहुंंचाकर निकला। घायल का कहना है कि हमलावर युवक का ताऊ भी वारदात में उसके साथ शामिल था। घायल ने बताया कि झगड़े का शोर सुनकर उसका ताऊ धर्मपाल व चाचा विजय वहां आए तो हमलावर उसे धमकी देकर चले गए। इसके बाद उसके भाई ने सीएचसी बौंदकलां में दाखिल कराया और वहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। अब बौंदकलां थाना पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू की दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed