फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Young man shot in the leg, sister-in-law attacked with a sword

Charkhi Dadri News: युवक के पैर में मारी गोली, भाभी पर गंडासी से किया वार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 09:27 PM IST
विज्ञापन
Young man shot in the leg, sister-in-law attacked with a sword
हमले में घायल रोशनी देवी के हाथ से बहता खून रोकने का प्रयास करती महिला। 
चरखी दादरी/बाढड़ा। डालावास के समीप शुक्रवार शाम हुई गांव निवासी निवासी देवर-भाभी पर जानलेवा हमला किया गया। बाइक सवार तीन हमलावरों ने शाम करीब छह बजे घटना को अंजाम दिया। हुई निवासी महेश के पैर में गोली मारी गई जबकि उसकी भाभी रोशनी के हाथ पर गंडासी से वार किया गया। उन्हें उपचार के लिए भिवानी सिविल अस्पताल ले जाया गया। खबर लिखे जाने तक उनका वहां उपचार चल रहा था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हुई निवासी महेश शुक्रवार शाम भाभी रोशनी को लेकर बाइक पर बाढड़ा से अपने घर आ रहा था। डालावास के समीप उन्हें बाइक सवार युवकों ने रुकवा लिया। उन्होंने महेश पर फायर कर दिया और गोली उसके पैर में लगी। इसके बाद हमलावरों ने रोशनी पर गंडासी से हमला किया। बचाव करते समय गंडासी रोशनी के हाथ में लगी और वो लहू-लुहान होकर सड़क पर गिर गई।
विज्ञापन

वहीं, उसके बाद तीनों हमलावर बाइक पर बैठकर फरार हो गए। सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने घायल महिला व युवक को संभाला। उन्हें उपचार के लिए भिवानी सिविल अस्पताल ले जाया गया। खबर लिखे जाने तक रात आठ बजे तक वो वहीं उपचाराधीन थे। मामले की सूचना मिलते ही बाढड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी को बयान दर्ज करने के लिए भिवानी सिविल अस्पताल भी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- घायल युवक पर भी दर्ज है हत्या के प्रयास का मामला
बताया जा रहा है कि महेश के खिलाफ वर्ष 2022 में बाढड़ा थाने में हत्या का केस दर्ज हुआ था। उसमें बाढड़ा पंचायत समिति सदस्य राधा के पति एवं काकड़ौली हुक्मी निवासी विकास उर्फ पड्डुवा को घेरकर फायरिंग की गई थी। इस मामले में महेश करीब 10 दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है देवर-भाभी पर हुए इस हमले का कारण क्या रहा।

- घायलों की वीडियो भी आई सामने
हमले के बाद की एक वीडियो भी सामने आई है। 28 सैकेंड की इस वीडियो में रोशनी देवी लहूलुहान अवस्था में सड़क किनारे पड़ी दर्द से कराहती नजर आ रही है जबकि महेश भी गोली लगने से सड़क किनारे घास में पड़ा है। एक महिला चुन्नी फाड़कर रोशनी के हाथ से बहते खून को रोकने का प्रयास भी कर रही है।


वर्जन:
शाम करीब 6 बजे पुलिस को इस मामले की सूचना मिली थी। गांव हुई निवासी महेश के पैर में गोली लगी है जबकि रोशनी देवी के हाथ पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमले में घायल महेश करीब 10-15 दिन पहले ही हत्या के प्रयास मामले में जमानत पर बाहर आया है।
-देशराज सिंह, डीएसपी, बाढड़ा


हमले में घायल रोशनी देवी के हाथ से बहता खून रोकने का प्रयास करती महिला। 

हमले में घायल रोशनी देवी के हाथ से बहता खून रोकने का प्रयास करती महिला। 

हमले में घायल रोशनी देवी के हाथ से बहता खून रोकने का प्रयास करती महिला। 

हमले में घायल रोशनी देवी के हाथ से बहता खून रोकने का प्रयास करती महिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed