{"_id":"65f74b6b246ac1c2f402ca54","slug":"young-man-beaten-after-making-him-drink-drinks-while-sitting-in-the-car-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1011-115073-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: कार में बैठाकर पेय पदार्थ पिलाने के बाद युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: कार में बैठाकर पेय पदार्थ पिलाने के बाद युवक को पीटा
Mon, 18 Mar 2024 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 18 Mar 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
झोझूकलां। गांव चंदेनी में खेल देखने आए युवक को कार सवार कुछ युवकों ने कार में बैठाकर पेय पदार्थ पिलाया और फिर उससे मारपीट की। हमले में घायल युवक के बयान पर झोझूकलां थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में घायल रोहित ने बताया कि 13 मार्च को उनके गांव में बास्केटबाल प्रतियोगिता चल रही थी। वह मैदान में खेल देखने आया था। इसी दौरान पांच युवक उसके पास आए और शीतल पेय पिलाने के लिए उसे कार में बैठा लिया। पेय पदार्थ पीने के दौरान उन्होंने उसे गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी बात को लेकर उनकी आपस में कहासुनी हो गई। इस पर युवकों ने उससे मारपीट की और गांव से बाहर ले जाकर बीजणा में उसे रोड पर उतार दिया। मारपीट के दौरान उसका फोन भी गाड़ी में ही गिर गया।