{"_id":"66314bad99fcaab0e7019704","slug":"you-can-get-election-updates-online-sitting-at-home-through-mobile-app-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-117035-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: मोबाइल एप से ऑनलाइन घर बैठे ले सकते हैं चुनावी अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: मोबाइल एप से ऑनलाइन घर बैठे ले सकते हैं चुनावी अपडेट
Wed, 01 May 2024 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 01 May 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। प्रदेश के मतदाताओं की सुविधा के लिए लोकसभा आम चुनाव के दौरान भारत निर्वाचन आयोग की ओर से ऑनलाइन मोबाइल एप शुरू की गई हैं। इनका प्रयोग करके कोई भी मतदाता या उम्मीदवार चुनाव से संबंधित अपडेट की जानकारी घर बैठे ले सकता है। इतना ही नहीं एप के जरिये चुनाव संबंधी समस्याओं का समाधान भी हो सकता है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाताओं और चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सुविधा के लिए कई मोबाइल एप शुरू की हुई हैं। इनमें वोटर के लिए वोटर हेल्पलाइन एप है। इसी प्रकार भारत निर्वाचन आयोग ने सी-विजिल के नाम से एक मोबाइल एप शुरू किया है। इस मोबाइल एप को डाउनलोड कर कोई भी नागरिक आदर्श आचार संहिता की कहीं अवहेलना हो रही है तो उसकी फोटो या वीडियो बनाकर अपनी शिकायत भेज सकता है, जिसका निवारण निर्वाचन कार्यालय की ओर से 100 मिनट के अंदर किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने बूथ एप के माध्यम से मतदाताओं की डिजिटल पहचान करने की सेवा शुरू की है। मतदाता वोटर हेल्पलाइन एप को अपने ईपीआईसी कार्ड से जोड़कर अपनी मतदाता पर्ची को डाउनलोड कर सकते हैं। वोटर टर्नआउट एप में कुल जनसंख्या के अनुपात में बने वोटों की संख्या को देखा जा सकता है। दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए आयोग ने पीडब्ल्यूडी एप आरंभ किया है। इस एप का प्रयोग कर दिव्यांगजन अपने नाम, मतदाता पहचान पत्र आदि की जांच कर सकता है। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर इन सभी एप और उनके बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई है।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने कैंडिडेट नॉमिनेशन एप्लीकेशन के नाम ऑनलाइन नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए भी एप बनाया है। कोई भी प्रत्याशी इस एप का प्रयोग कर अपने आवेदन को इस एप पर ऑनलाइन दर्ज करवा सकता है। इसमें ऑनलाइन भुगतान के माध्यम से अपनी जमानत राशि जमा करने का विकल्प प्रदान किया गया है। एक बार आवेदन दर्ज होने के बाद उम्मीदवार कैंडिडेट सुविधा एप का प्रयोग कर अपने आवेदन की आगामी कार्यवाही पर नजर रख सकते हैं।
आरओ के लिए एनकोर साॅफ्टवेयर
रिटर्निंग अधिकारियों के लिए आयोग ने एनकोर के नाम से एक सॉफ्टवेयर तैयार किया है। इसमें उम्मीदवारों का आवश्यक डाटा फीड रहता है। उम्मीदवारों की संपत्ति के विवरण को देखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने शपथ पत्र पोर्टल बनाया है। इस एप पर किसी उम्मीदवार की चल-अचल संपत्ति, हलफनामे को ऑनलाइन देखा जा सकता है।