{"_id":"657dd3fe67798f014a0f4d36","slug":"x-ray-service-will-start-soon-in-bondkalan-chc-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1012-10748-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बौंदकलां सीएचसी में जल्द शुरू होगी एक्स-रे सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बौंदकलां सीएचसी में जल्द शुरू होगी एक्स-रे सेवा
Sat, 16 Dec 2023 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 16 Dec 2023 10:14 PM IST
विज्ञापन
बौंदकलां पहुंचकर विधानसभा के पूर्व स्पीकर छत्र सिंह को नमन करते ओमप्रकाश धनखड़। स्रोत: संगठन
बौंदकलां।
ग्रामीणों की मांग पर सरकार ने बौंदकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए डिजिटल एक्स-रे मशीन लगाने को स्वीकृति दे दी है। जल्द ही सीएचसी में ये सेवा शुरू कर दी जाएगी। भाजपा जिला अध्यक्ष सतेंद्र परमार ने ये जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि शनिवार को बौंदकलां पहुंचे भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के समक्ष ग्रामीणों ने ये मांग रखी। इसके बाद ओपी धनखड़ ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग के डीजी से बातचीत की और उन्हें ग्रामीणों की मांग की जानकारी दी। सतेंद्र परमार ने बताया कि शनिवार को ही एक्स-रे मशीन के लिए आदेश जारी हो गए।
भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आमजन की समस्या गंभीरता से ले रही है और उनका समाधान करने के लिए हमेशा तत्पर रहती है। उन्होंने बताया कि बौंदकलां खंड के करीब 24 गांवों के लोगों को जल्द ही सीएचसी में एक्स-रे सुविधा का लाभ मिलेगा। इस मौके पर भिवानी जिला अध्यक्ष शंकर धुपड़, अजितेंद्र चौहान, संदीप परमार, मेजर सतपाल परमार, बिजेंद्र चौहान, सुरेंद्र चौहान, मुंशीराम साहू, अमरजीत ठाकुर आदि उपस्थित रहे।