{"_id":"63fa54d45bdb08c11f0c9d44","slug":"x-ray-machine-starts-gasping-as-temperature-goes-above-30-degrees-patients-worried-charkhidadri-news-c-21-1-65614-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: तापमान 30 डिग्री से ऊपर जाते ही हांफने लगी एक्स-रे मशीन, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: तापमान 30 डिग्री से ऊपर जाते ही हांफने लगी एक्स-रे मशीन, मरीज परेशान
Sun, 26 Feb 2023 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 26 Feb 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
एक्स-रे कक्ष के बाहर लगी मरीजों की भीड़।
चरखी दादरी। सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा साढ़े चार साल से बंद है जबकि अब डिजिटल एक्स-रे मशीन भी जवाब देने लगी। गर्मी के मौसम में तापमान 30 डिग्री से ऊपर पहुंचने और ज्यादा एक्स-रे का दबाव मशीन नहीं झेल पा रही है। कई बार तो मशीन को 30 मिनट से लेकर तीन घंटे तक बंद रखना पड़ता है और तब तक मरीजों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ता है। ऐसी स्थिति में छोटी एक्स-रे मशीन से काम चलाना पड़ता है और उससे कम ही एक्स-रे हो पाते हैं।
बता दे कि सिविल अस्पताल में एक्स-रे करने के लिए दो मशीनें हैं। इनमें एक बड़ी और एक छोटी मशीन है। बड़ी मशीन की कीमत करीब साढ़े छह लाख रुपये है और एक्स-रे केस व तापमान बढ़ने पर यह मशीन हांफने लगी है। पिछले चार-पांच दिनों से कुछ एक्स-रे करने के बाद काफी देर के लिए इस मशीन को बंद रखना पड़ता है। यहां तैनात स्टाफ का कहना है कि अगर एक्स-रे मशीन बंद नहीं करेंगे तो इसमें तकनीकी खराबी आ जाएगी, जो इंजीनियर आने के बाद ही दूर हो पाएगा। इस प्रक्रिया में तीन से चार दिन का समय लगेगा। ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए मशीन को बंद कर काम चलाया जा रहा है।
हालांकि स्टाफ का कहना है कि डिजिटल मशीन को बंद करते ही छोटी मशीन से एक्स-रे किए जाते हैं, लेकिन उसमें समय ज्यादा लगता है और कुछ ही मरीज कवर हो पाते हैं। ऐसी स्थिति को देखते हुए सिविल अस्पताल को एक और डिजिटल एक्स-रे मशीन की दरकार है। मौजूदा डिजिटल मशीन ज्यादा एक्स-रे करने की स्थिति में नहीं है और इसके चलते मरीजों को कई बार तो अगली दिन आकर एक्स-रे करवाना पड़ता है। इतना ही नहीं एक्स-रे कैसेट्स भी यहां एक्सपायर तिथि की है और यह मुद्दा विधानसभा में भी उठ चुका है।
विज्ञापन
- मरीज बोले: जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहा स्टाफ
शनिवार को एक्स-रे करवाने पहुंचे दलीप, पूजा, मनीषा, पिंकी, सोमबीर, दिनेश और माया ने बताया कि अस्पताल में दो मशीन हैं, जिनमें से एक बार-बार बंद करनी पड़ती है। बड़ी मशीन को बंद कर छोटी मशीन चालू करने में समय लगता है और छोटी मशीन एक एक्स-रे समय भी काफी लेती है। उन्होंने बताया कि यहां तैनात स्टाफ मजबूरी बताकर अपनी जिम्मेदार से पल्ला झाड़ रहा है।
- कक्ष का तापमान बढ़ने का मशीन पर पड़ा असर
संवाददाता ने एक्स-रे कक्ष में तैनात स्टाफ से मशीन में आई खराबी को लेकर बात की तो उन्होंने बताया कि पिछले एक सप्ताह से मशीन बंद करने की नौबत आती है। एक्स-रे कक्ष का तापमान बढ़ने के कारण भी मशीन बार-बार गर्म होती है।
मरीज बोले: स्वास्थ्य विभाग को खरीदनी चाहिए नई मशीन
- स्वास्थ्य विभाग को नई एक्स-रे मशीन खरीदनी चाहिए। बड़ी मशीन बंद होते ही मरीजों की परेशानियां शुरू हो जाती हैं। पिछले 20 मिनट ये मशीन बंद है दो घंटे से खड़ा हूं, लेकिन एक्स-रे नहीं हो पाया है।
-राम सिंह, अटेला
- एक्स-रे कराने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा है जबकि मशीन ठीक से काम नहीं कर रही। स्वास्थ्य विभाग को संसाधनों की कमी दूर करनी चाहिए, ताकि मरीजों को सुविधाओं का लाभ मिल सके।
-सजना देवी, गुड़ाना
बड़ी मशीन में खराबी आने की स्थिति में हमारे पास विकल्प के तौर पर छोटी मशीन मौजूद है। उससे भी एक्स-रे किए जाते हैं। अगर मरीजों को परेशानी हो रही है तो जल्द ही नई मशीन की हम डिमांड भेज देंगे।
-डॉ. कृष्ण कुमार, सीएमओ, चरखी दादरी