{"_id":"676b6569492812810c076ee4","slug":"x-ray-health-infrastructure-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-128676-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: एक्स-रे स्वास्थ्य की मूलभूत सुविधा, जल्द शुरू करे विभाग, 53 गांवों के लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: एक्स-रे स्वास्थ्य की मूलभूत सुविधा, जल्द शुरू करे विभाग, 53 गांवों के लोग परेशान
Thu, 26 Dec 2024 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 26 Dec 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्र पर रखी डिजिटल एक्स-रे मशीन।
बाढड़ा। उपमंडल क्षेत्र के दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एक्स-रे सुविधा शुरू कराने की मांग को सरपंचों ने समर्थन दिया है। सरपंचों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन और सरकार को प्राथमिकता से गोपी और झोझूकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखी नई एक्स-रे मशीन को चालू करवाकर मरीजों को लाभ देना चाहिए।
गौरतलब है कि उपमंडल बनने के बाद भी बाढड़ा क्षेत्र के दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एक्स-रे सुविधा नहीं है। इससे करीब 53 गांवों के मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों को फिलहाल इस सुविधा की दरकार है। सरपंचों ने बाढड़ा मांगे हक के तहत एक्स-रे सुविधा शुरू कराने के लिए चलाई गई मुहिम को समर्थन दिया है।
सरपंच आनंद श्योराण, बलवान कारी, रामफल खोरड़ा, देवेंद्र जगरामबास आदि ने कहा कि यह सुविधा नहीं होने से जिला मुख्यालय दादरी या भिवानी की लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए प्रशासन व विभाग से मांग है कि जल्द ही उपमंडल स्तर पर एक्स-रे शुरू करवाए जाएं, ताकि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। बाढड़ा को उपमंडल का दर्जा मिले सात साल से ज्यादा का समय हो चुका है।

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद